Vastu Tips: हर घर में किचन यानी रसोई घर एक बहुत महत्वपूर्ण भाग है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, न केवल भोजन और स्वास्थ्य बल्कि घर की धन-संबंधी जरूरतों को भी प्रभावित करती है। किचन में कुछ चीजों को रखने के लिए मनाही है। इस शास्त्र के अनुसार, मनाही किए गए चीजों को किचन में रखने से वास्तु दोष होता है, जो दुर्भाग्य को बढ़ावा देते हैं। इससे आर्थिक नुकसान होने के साथ कुछ अनिष्ट भी हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि किचन में कौन-कौन सी चीजें नहीं रखनी चाहिए और उन्हें रखने से क्या असर होता है?
खाली डब्बे और जार
वास्तु शास्त्र के अनुसार, किचन में जब कोई डब्बा या जार खाली हो जाए, तो उसे किचन से तुरंत हटा देना चाहिए। इन्हें लंबे समय तक किचन में रखने से घर में दरिद्रता का प्रवेश हो सकता है। घर में धन की कमी हो सकती है और आर्थिक समस्याएं बढ़ सकती हैं।
जूठे और बासी भोजन
जूठे और बासी भोजन से, वास्तु शास्त्र के मुताबिक, घर में नकारात्मक ऊर्जा में बढ़ोतरी होती है। इन का किचन में होना देवी अन्नपूर्णा को नाराज कर सकता है। यह घर के सदस्यों की आमदनी पर नकारात्मक असर डालता है। साथ ही यह भी ध्यान रखें कि खाने-पीने की जिन चीजों की एक्सपायरी डेट निकल चुकी है, उसे भी तत्काल हटा दें।
खुले स्थान में तेज और नुकीली वस्तुएं
वास्तु शास्त्र के अनुसार, चाकू और कैंची जैसी नुकीली वस्तुओं को हमेशा सही स्थान पर रखना चाहिए। इनके खुले स्थान पर होने से एक तो दुर्घटनाएं हो सकती है और दूसरा इनके अव्यवस्थित होने से घर में वित्तीय अस्थिरता शुरू हो सकती है।
टूटे हुए बर्तन
वास्तु सिद्धांतों के मुताबिक, टूटी हुई थालियां, छोटी डिश, बाउल, गिलास आदि किचन ही नहीं, घर में में भी नहीं होनी चाहिए, अन्यथा टूटे हुए बर्तन आर्थिक नुकसान का कारण बनती हैं और हर तरह की प्रगति में बाधा और रूकावट पैदा करती हैं।
ये भी पढ़ें: Ganesh Puja: केवल दूर्वा घास नहीं, 5 पत्तों को चढ़ाने से भी प्रसन्न होते हैं गणेशजी
बिना उपयोग के किचन टूल्स
वास्तु शास्त्र के अनुसार, जिस प्रकार टूटे हुए बर्तन रखने से धन और घर के विकास पर नकारात्मक असर पड़ता है, वैसा ही प्रभाव किचन में बिना उपयोग के किचन टूल्स रखने से होता है।
ये भी पढ़ें: Rudraksha Rules: रुद्राक्ष पहनने से पहले ध्यान में रखें 5 बातें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
4 hrs agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
7 hrs agoपितृ पक्ष में करें गाय वाला उपाय, गरुड़ पुराण में बताया गया है महत्व
7 hrs agoबद्रीनाथ यात्रा का पिछला रिकॉर्ड टूटा, 18 लाख 67 हजार भक्तों ने किए दर्शन
9 hrs agoआज इंदिरा एकादशी पर करें पीपल से जुड़ा उपाय, पितृ दोष से मिलेगी मुक्ति
11 hrs agoआज है इंदिरा एकादशी व्रत, जानिए विष्णु भगवान की पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
13 hrs agoकब है गोवर्धन पूजा? जानिए सही तारीख और इस पर्व से जुड़ी पौराणिक कथा
1 day agoकैसा होता है सपने में पितरों का दिखना? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoश्राद्ध का भोजन कराने के लिए कौवा ना मिले तो क्या करें? जानिए
1 day ago11 अक्टूबर को होगा शारदीय नवरात्रि का आरंभ, जानिए घटस्थापना का शुभ मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines