हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

नए कपल के बेडरूम में भूल से भी न रखें ये 7 चीजें, अलगाव या तलाक होते नहीं लगेगी देर

New Couple Bedroom Vastu: शादी के बाद हर नया कपल अपने जीवन में एक नई शुरुआत करता है। उनके प्रेम और अंतरंगता में उनके बेडरूम की वास्तु और उसमें रखी चीजों का भी काफी योगदान होता है। आइए जानते हैं, नए कपल के बेडरूम में क्या-क्या चीजें नहीं होनी चाहिए, जो उनके जीवन में नकारात्मकता पैदा कर सकती हैं?

विज्ञापन

New Couple Bedroom Vastu: नवविवाहित जोड़े को घर में लाने की तैयारी में पूरा परिवार खुशी-खुशी भाग लेता है। नए कपल के लिए खास रूम सेट किया जाता है। लेकिन जिस रूम में नए कपल के रहने की व्यवस्था होती है, बहुत से लोग इस बात का ध्यान नहीं रखते हैं कि वहां कैसी-कैसी चीजें रखी हैं? कैसे-कैसे तस्वीर लगे हैं? कौन-सी चीज दिशा में और किस स्थान पर है? वास्तु शास्त्र के अनुसार, कुछ बातों का ध्यान नहीं रखने से उनके जीवन में परेशानियां बढ़ने लगती हैं। कभी-कभी तो यह देखा गया है कि कुछ हफ्ते या महीने के भीतर ही नए कपल मिजाज और स्वभाव में भारी अंतर आ जाता है, झगड़े बढ़ जाते हैं। कभी-कभी तो अलगाव या तलाक होते देर नहीं लगती है। इसका एक कारण कमरे का वास्तु और उसमें रखी चीजें भी हो सकती हैं।

नए कपल के बेडरूम में नहीं होनी चाहिए ये चीजें

  • न्यूली मैरिड कपल के बेडरूम भूलकर भी आक्रामक जानवरों या प्राणियों के पेंटिंग या तस्वीर नहीं लगानी चाहिए। साथ उनके कक्ष में देवी-देवताओं की वैसी फोटो नहीं रखनी चाहिए, जिसमें वे क्रोधित या वीभत्स मुद्रा में हो। जहां तक संभव जो इनके कमरे में देवी-देवताओं कोई भी तस्वीर न हो, तो बेहतर है।
  • जिस रूम में नए कपल के रहने की व्यवस्था कर रहे हैं, तो ध्यान रखें उस कमरे में पूजा स्थल, मंदिर आदि नहीं होना चाहिए। यहां तक उस कमरे में पूजा के बर्तन, पूजा सामग्रियां, गंगाजल आदि के पात्र आदि भी नहीं होने चाहिए।
  • यदि नए कपल के शयनकक्ष (बेडरूम) में दर्पण यानी आईना रखना हो, उसे उनके बिस्तर के सिरहाने या पैर की दिशा में नहीं लगानी चाहिए। उनके बेडरूम में बिस्तर के सिरहाने वाली दीवार पर घड़ी या फोटो फ्रेम भी नहीं होनी चाहिए।
  • नवविवाहित जोड़े के कमरे की दीवारों पर पर पूर्वजों और मृत व्यक्तियों की तस्वीरें भी नहीं लगानी चाहिए।
  • यदि न्यूली मैरिड कपल के बेडरूम में धर्म ग्रंथ, पुराण या चालीसा जैसी कोई धार्मिक पुस्तक रखी हुई है, तो उसे तुरंत उनके बेडरूम से हटा देनी चाहिए।
  • यदि नवविवाहित जोड़े के कमरे में रखे बेड (बिस्तर) में बॉक्स हो, यह ध्यान रखना चाहिए कि उसमें कबाड़ और कोई नुकीली चीज न रखी हो।

वास्तु शास्त्र के अनुसार, यहां बताई गई चीजों का ध्यान रखने से दांपत्य जीवन मधुरता और प्रेम बढ़ता है, अन्यथा उनके जीवन में कलह, आर्थिक तंगी और खासकर स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां पैदा हो सकती हैं।

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: लेडिज जरूर जानें घर में कहां नहीं रखनी चाहिए ज्वेलरी? अलमारी के 10 वास्तु टिप्स

विज्ञापन

ये भी पढ़ें: Vastu Tips: नवजात शिशु और बच्चे के पास न रखें 5 चीजें, जीवन पर आ सकते हैं संकट

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola