Bathroom Vastu Rules Hindi: आज से कई साल पहले वास्तु शास्त्र की रचना की गई थी, जिसमें तमाम चीजों की सही दिशा, स्थान और उनसे जुड़े कई नियम बताए गए हैं. इसमें घर में मौजूद छोटी-सी-छोटी चीज की सही दिशा व नियमों के बारे में भी बताया गया है जिनका पालन न करने पर केवल एक व्यक्ति को नहीं, बल्कि परिवार के हर एक व्यक्ति को विभिन्न समस्याओं का सामना करना पड़ता है. यहां तक कि इसमें बाथरूम से जुड़े भी कई नियमों का उल्लेख है, जिन्हें अनदेखा करना भारी पड़ सकता है.
आज हम आपको बाथरूम में रोजाना इस्तेमाल की जाने वाली एक ऐसी चीज के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसको खाली रखना अशुभ माना गया है. चलिए जानते हैं ये क्या चीज है और इसे क्यों खाली नहीं रखना चाहिए. साथ ही आप इसके घर वालों के जीवन पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभाव के बारे में जानेंगे.
बाथरूम में क्या न रखें खाली?
वास्तु शास्त्र के अनुसार, बाथरूम में कभी भी बाल्टी को खाली नहीं रखना चाहिए. यदि आप ऐसा करते हैं तो आपके घर में कभी भी बरकत नहीं होगी. आएदिन रिश्तों में खटास आएगी और घर वाले एक दूसरे से दूर होने लगेंगे. इसके अलावा इसका नकारात्मक प्रभाव आपकी आर्थिक स्थिति पर भी पड़ सकता है.
ये भी पढ़ें- Vat Savitri Vrat: साल में 2 बार क्यों रखा जाता है वट सावित्री व्रत? जानें कारण, महत्व और लाभ
खाली बाल्टी ग्रहों को भी करती है प्रभावित
ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि पानी का संबंध चंद्र ग्रह से है, जबकि शनि को साफ-सफाई का कारक ग्रह माना जाता है. यदि आप बाथरूम में खाली बाल्टी या गंदी बाल्टी रखते हैं तो ऐसे में आपकी कुंडली में चंद्र ग्रह और शनि ग्रह की स्थिति बिगड़ सकती है. साथ ही आपको मानसिक और शारीरिक समस्याओं का सामना करना पड़ेगा. इसके अलावा जीवन में रुकावटें जरूर आएंगी.
बाथरूम में किस रंग की बाल्टी नहीं रखनी चाहिए?
वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि जिन लोगों के बाथरूम में लाल, काले, बैंगनी और डार्क ब्राउन रंग की बाल्टी होती है, वहां से नकारात्मक ऊर्जा कभी भी नहीं जाती है. इससे घर में क्लेश होना या किसी न किसी कारण घर वालों का परेशान रहना आम बात है. इसके अलावा टूटी बाल्टी को भी बाथरूम में रखने से बचना चाहिए.
ये भी पढ़ें- Angel Numbers in Dreams: सपने में Repeating नंबर्स देखना शुभ है या अनहोनी का संकेत? स्वप्न शास्त्र से जानें
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी वास्तु शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
17 mins ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
3 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
5 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
22 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
23 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines