आजकल रिश्ते जितनी तेजी से बनते हैं, उतनी ही जल्दी उनमें दूरियां भी आ जाती हैं। आज तेज रफ्तार जिंदगी की व्यस्तताएं, प्राथमिकताएं और बढ़ते तनाव, कुंठा और ईर्ष्या की भावनाएं रिश्तों को प्रभावित कर रही हैं। हालांकि, कई बार इसका कारण हमारे घर का वास्तु दोष भी हो सकता है। यदि घर में कुछ वस्तुएं अपनी सही जगह पर न हों या अनुचित स्थान पर रखी हो, तो इसका नकारात्मक प्रभाव रिश्तों पर पड़ सकता है। खासतौर पर, बेडरूम में कुछ ऐसी चीजें रखने से दांपत्य जीवन में तनाव, असंतोष और मनमुटाव बढ़ सकता है।
बेडरूम हमारे जीवन का वह स्थान है जहां हम सुकून और शांति की तलाश में जाते हैं। यह न केवल हमारी नींद बल्कि हमारे रिश्तों को भी प्रभावित करता है। वास्तु शास्त्र और मनोविज्ञान के अनुसार, बेडरूम में कुछ चीजें रखने से रिश्तों में तनाव और दरार आ सकती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इन वस्तुओं को बेडरूम में रखने से बचना चाहिए ताकि पारिवारिक और दांपत्य जीवन में प्रेम और शांति बनी रहे। आइए जानते हैं वे 7 चीजें क्या हैं, जिन्हें भूलकर भी बेडरूम में नहीं रखना चाहिए?
कांटेदार फूल-पौधे
फेंगशुई और वास्तु के अनुसार, कांटेदार पौधे जैसे कैक्टस या गुलाब के कांटे नकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न कर सकते हैं। यह न केवल आपकी मानसिक शांति को भंग करता है बल्कि रिश्तों में भी कटुता ला सकता है। इसलिए, यदि आप हरियाली चाहते हैं तो मनी प्लांट या तुलसी जैसे सकारात्मक ऊर्जा वाले पौधों को प्राथमिकता दें।
नुकीली चीजें
बेडरूम में नुकीली चीजें रखना रिश्तों में तनाव और झगड़ों को बढ़ा सकता है। ये चीजें आक्रामकता और क्रोध को बढ़ावा देती हैं, जिससे प्रेम संबंधों में दूरियां आने लगती हैं। इसलिए, इन्हें रसोई या टूल बॉक्स में ही रखें, बेडरूम से दूर रखें।
धार्मिक फोटो और ग्रंथ
बेडरूम में पूजा स्थल, धार्मिक ग्रंथ या पूर्वजों की तस्वीरें रखना उचित नहीं माना जाता। ये चीजें बेडरूम की निजता यानी प्राइवेसी और आरामदायक माहौल को प्रभावित करती हैं। धार्मिक तस्वीरें घर के मंदिर में और पूर्वजों की तस्वीरें लिविंग रूम में लगाना बेहतर माना गया है।
टूटे हुए शीशे और कांच
टूटे हुए शीशे, जैसे आईना, खिड़की की कांच आदि नकारात्मक ऊर्जा को बढ़ावा देते हैं। यह न केवल वास्तु दोष उत्पन्न करता है बल्कि आपके रिश्तों में भी दरार ला सकता है। इसलिए, अगर आपके बेडरूम में कोई टूटा हुआ शीशा या चटका हुआआईना है, तो उसे तुरंत बदल दें।
निराशाजनक तस्वीरें
बेडरूम में उदासी, निराशाजनक, अकेलापन, मनहूस या हिंसा दर्शाने वाली तस्वीरें रखना रिश्तों पर बुरा प्रभाव डाल सकता है। हिंसक जंगली जानवरों की तस्वीरें डर और असुरक्षा की भावना को जन्म देती हैं। इसलिए बेडरूम में ऐसे चित्रों की जगह सकारात्मक ऊर्जा वाली सुंदर और प्रेममय तस्वीरें लगाएं।
मिर्च-मसाले
बेडरूम में मिर्च-मसाले या रसोई का वैसा सामान जिसमें कड़वाहट या तीखापन हो या तीखी गंध वाले पदार्थ रखने से वहां का माहौल तनावपूर्ण हो सकता है। यह मानसिक शांति को भंग कर सकता है और रिश्तों में अनबन बढ़ा सकता है। बेडरूम में खुशबूदार मोमबत्तियां या लैवेंडर एसेंशियल ऑयल का उपयोग करें, जिससे वातावरण शांत और प्रेमपूर्ण बना रहे।
बिगड़ी हुई घड़ी और टूटी-फूटी चीजें
बेडरूम में रुकी हुई घड़ी, टूटे-फूटे सामान या पुराने कॉस्मेटिक्स का होना आपकी जिंदगी में रुकावट और नेगेटिव एनर्जी ला सकता है। वास्तु के अनुसार, बेडरूम में ऐसी चीजें रखने से आपके रिश्ते भी ठहराव की स्थिति में आ सकते हैं। इसलिए, पुरानी और खराब चीजों को समय रहते हटा देना चाहिए।
ये भी पढ़ें: नवरात्रि के दौरान इन 5 सपनों का दिखना है ‘गुड लक’ संकेत, मिलती है बड़ी सक्सेस और धन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
करवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
26 mins agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
1 hr agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
3 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
4 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
5 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
20 hrs agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 day agoकरवा चौथ से जुड़ी जरूरी बातें, वरना अधूरा रह जाएगा आपका व्रत
1 day agoसुख, समृद्धि के लिए करें ये चमत्कारी उपाय, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद
1 day agoकार्तिक माह में क्यों खास है तुलसी पूजा? जानिए महत्व और नियम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines