Vastu Tips: वास्तु शास्त्र में चीजों की दिशा और दशा से ऊर्जा प्रभावित होती है. इसका असर जीवन पर देखने को मिलता है. घर में मौजूद कई चीजें राहु से संबंधित होती हैं. अगर इन चीजों पर ध्यान न दिया जाए, तो इसके कारण राहु ग्रह के अशुभ प्रभाव को झेलना पड़ता है. राहु एक पापी ग्रह है इसके कारण जीवन में परेशानियों, भ्रम की स्थिति, तनाव और आर्थिक तंगी का सामना करना पड़ सकता है. राहु ग्रह के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए आइये इसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
दक्षिण-पश्चिम दिशा में रखें सफाई
घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा को राहु और केतु से संबंधित माना जाता है. इस दिशा में गंदगी करना और सामान फैलाकर रखना अच्छा नहीं होता है. इस दिशा को हमेशा साफ रखना चाहिए. टूटा सामान और कबाड़ इस दिशा में रखने से बचें. इसके कारण घर में कलेश हो सकता है. अगर घर की इस दिशा में टूटा हुआ सामान और कबाड़ पड़ा है, तो इसे तुरंत बाहर कर दें.
ये भी पढ़ें- 15 जून को है कैंची धाम का स्थापना दिवस, नीम करोली बाबा के दर्शन के लिए उमड़ेगी भीड़
खराब बिजली का सामान हटाएं
खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान का संबंध राहु ग्रह से माना जाता है. घर में पड़ी खराब मशीनों और बिजली के सामान को हटा देना चाहिए. बंद दीवार घड़ी, खराब मोबाइल, चार्जर और खराब टीवी को घर से बाहर निकाल दें. इन सभी खराब इलेक्ट्रॉनिक सामान का घर में रखा रहना अच्छा नहीं माना जाता है. इसके कारण राहु दोष उत्पन्न होता है और काम बिगड़ने लगते हैं.
ये भी पढ़ें – क्या मरने के बाद अपनों की आवाज सुन सकता है मुर्दा? जानिए हैरान कर देनी वाली बातें
गीले कपड़े न रखें
बाथरूम में गीले कपड़े रखना और टॉयलेट को गंदा रखना अच्छा नहीं होता है. इसके कारण राहु दोष लग सकता है. बाथरूम गंदा रखने, गीले कपड़े रखने और टपकते नल के कारण राहु दोष लगता है. आपको इन गलतियों को करने से बचना चाहिए. इन कारणों से राहु दोष मानसिक तनाव का कारण बन सकता है.
ये भी पढ़ें – सावधान! बुध-शनि की केंद्र दृष्टि से सिंह समेत 3 राशियों को होगा नुकसान, करियर-कारोबार में आएंगी बाधाएं
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं और सामान्य जानकारी पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 hr agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
3 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
5 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
23 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines