पैसों की तंगी के कारण हैं ये 5 वास्तुदोष, जानिए और कर लें ठीक!

कई बार खूब कमाने के बाद भी पर्स और अकाउंट खाली हो जाता है। सैलरी या पैसा आते ही पानी की तरह खर्च हो जाता है, लेकिन रुक नहीं पाता है। इसका कारण आपके खर्चे नहीं वास्तुदोष भी हो सकता है, जिसके चलते आपको अनचाहे खर्चों का सामना करना पड़ता है और आपकी आर्थिक स्थिति खराब हो जाती है।

purse

अक्सर आपने ऐसे लोगों को देखा होगा या उनमें से आप खुद भी हो सकते हैं, जो कमाते तो बहुत है पर उनके पास पैसों की तंगी बनी रहती है। महीने में लाखों की सैलरी पा तो रहे हैं, लेकिन अकाउंट और जेब दोनों की खाली हो जाते हैं। कुल मिलाकर सेविंग्स के नाम पर कुछ भी नहीं कर पाते हैं। महीने के मिड में ही आर्थिक तंगी सताने लगती है। ऐसे में लोगों को लगता है कि उनके खर्चे ही ज्यादा हैं या फिर अचानक आने वाले खर्चे उनका बजट बिगाड़ते हैं, लेकिन वास्तुशास्त्र के अनुसार आपकी इस हालत का जिम्मेदार वास्तुदोष हो सकता है।

विज्ञापन

वास्तु के अनुसार कभी-कभी नॉर्मल चीजें भी एक बड़ा दोष का कारण बनती हैं। हम छोटी-छोटी चीजों को अनदेखा कर देते हैं, लेकिन वे चीजें एक बड़े वास्तुदोष का कारण बन सकती हैं और हमारी फाइनेंशियल कंडीशन को खराब कर सकती हैं। इस कारण हम आपको 5 ऐसी चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनसे आपकी लाइफ में आर्थिक तंगी बनी रहती है।

विज्ञापन

बंद नल से टपकता पानी

अगर नल बंद होने के बाद भी उससे पानी टपकता रहता है या फिर लीकेज रहता है तो यह अशुभता का संकेत है। नल से जैसे-जैसे पानी टपकता है, वैसे ही आपका अकाउंट भी खाली होता है। मतलब आपकी आर्थिक स्थिति खराब होती है। वास्तुशास्त्र के अनुसार बंद नल से पानी टपकना एक वास्तुदोष है। इससे घर में बरकत नहीं हो पाती है।

मनचाही जगह पर रखा कूड़ादान

कभी-कभी हम अपनी सुविधा की जगह पर कूड़ेदान को रख लेते हैं। वास्तु शास्त्र के अनुसार अगर आप घर के उत्तर-पूर्व यानी ईशान कोण में कूड़ादान या कचरा करते हैं तो आपकी लाइफ से पैसा नदारद होने लगता है। इस कारण कूड़ेदान को उत्तर दिशा में भी न रखें। कूड़ेदान को हमेशा दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम या दक्षिण दिशा में रखा जाना चाहिए।

विज्ञापन

मेन गेट पर गंदगी

अगर मेन गेट पर गंदगी, जूते-चप्पल होते हैं या फिर वह टूटा-फूटा होता है तो घर में बरकत रुक जाती है। मेन गेट हमेशा साफ और व्यवस्थित ही होना चाहिए। दरवाजे पर कोई टूटा या जंग लगा हैंडल नहीं होना चाहिए। दरवाजे के ऊपर स्वास्तिक या श्रीयंत्र लगाने से भी लाभ होता है।

तिजोरी या कैश बॉक्स की गलत जगह

अगर घर में तिजोरी गलत जगह पर है तो पैसे रुकेंगे ही नहीं। इस कारण सबसे जरूरी है कि तिजोरी या कैश बॉक्स ईशान कोण मतलब उत्तर-पूर्व दिशा या उत्तर दिशा में ही हो। इसके साथ ही तिजोरी के अंदर लाल या पीले रंग का कपड़ा बिछाएं। तिजोरी के दरवाजे का मुंह उत्तर की ओर खुलना चाहिए।

विज्ञापन

गलत दिशा में रसोई घर

वास्तु शास्त्र के अनुसार रसोईघर मतलब किचन आग्नेय कोण यानी दक्षिण-पूर्व दिशा में होना चाहिए। पश्चिम दिशा में किचन होने से घर में बरकत नहीं होती है, भले ही धन का आगमन अच्छा रहता हो। इस कारण सही दिशा किचन होना आवश्यक है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ