---विज्ञापन---

Religion angle-right

धनवान बना देंगे मां लक्ष्मी के 7 मंत्र, शुक्रवार को जरूर करें जाप!

शुक्रवार का दिन देवी लक्ष्मी का समर्पित होता है। धन संबंधित परेशानियों को दूर करने के लिए माता लक्ष्मी का पूजन बेहद फलदायी होता है। शास्त्रों के अनुसार माता लक्ष्मी के कुछ मंत्रों का जाप करने से जीवन में धन संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं।

---विज्ञापन---

धन की देवी माता लक्ष्मी का पूजन शुक्रवार के दिन बेहद फलदायी होता है। शास्त्रों के अनुसार माता लक्ष्मी के कुछ मंत्रों का जाप करने से जीवन में धन की कमी नहीं होती है। माता लक्ष्मी का पूजन करने से कर्ज से भी मुक्ति मिलती है। देवी महालक्ष्मी भगवान विष्णु की पत्नी हैं। इस कारण जब भी माता लक्ष्मी का पूजन करें तब भगवान विष्णु का पूजन अवश्य करें।

माता लक्ष्मी के मंत्रों का जाप करने के लिए कमल गट्टे की माला का प्रयोग करना सबसे अच्छा रहता है। आइए जानते हैं कि माता लक्ष्मी के किन मंत्रों का जाप करना फायदेमंद होता है।

---विज्ञापन---

धन संपत्ति के लिए मंत्र

ॐ श्रीं महालक्ष्म्यै नमः (इस मंत्र का जाप करने से धन संपत्ति बढ़ती है।)

सुख-शांति के लिए मंत्र

ॐ ह्रीं श्रीं कमले कमलालये प्रसीद प्रसीद ॥ (माता लक्ष्मी के इस मंत्र का जाप करने से जीवन में सुख-शांति आती है।)

---विज्ञापन---

लक्ष्मी गायत्री मंत्र

ॐ महालक्ष्म्यै च विद्महे विष्णुपत्न्यै च धीमहि। तन्नो लक्ष्मीः प्रचोदयात् ॥ (यह मंत्र व्यक्ति के जीवन में धन-संपत्ति और उन्नति लाने में मदद करता है।)

बिजनेस बढ़ाने के लिए

ॐ श्रीं ह्रीं क्लीं महालक्ष्म्यै नमः ॥ (इस मंत्र के जाप से व्यापार और नौकरी में सफलता मिलती है।)

---विज्ञापन---

लक्ष्मी मंत्र

नमस्तेस्तु महामाये श्रीपीठे सुरपूजिते। शंख चक्र गदाहस्ते महालक्ष्मि नमोऽस्तुते ॥
इस मंत्र से घर में धन-धान्य और समृद्धि बनी रहती है।

श्रीयंत्र मंत्र

ॐ ह्रीं श्रीं क्लीं श्रीं क्लीं वित्तेश्वराय नमः ॥
यह मंत्र व्यापार और धन वृद्धि के लिए अचूक माना जाता है।

---विज्ञापन---

लक्ष्मी नरायण मंत्र

ॐ लक्ष्मी नारायण नमः ॥ (भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा से आर्थिक संकट दूर होते हैं।)

माता लक्ष्मी के इन मंत्रों का 108 बार जाप शुभ माना जाता है। शुक्रवार के दिन माता लक्ष्मी की पूजा के साथ ही इन मंत्रों का जाप करना चाहिए। इसके साथ ही घर में श्रीयंत्र भी स्थापित करना चाहिए।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- माता दुर्गा को भूलकर भी अर्पित न करें ये 5 सामान, हो सकता है भारी नुकसान!

---विज्ञापन---
First published on: Apr 03, 2025 11:56 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola