हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Valmiki Jayanti 2025: आज है वाल्मीकि जयंती, यहां पढ़ें महर्षि वाल्मीकि जी के अनमोल विचार, बदल जाएगा जीवन

Maharishi Valmiki Thought: आज महर्षि वाल्मीकि जी की जयंती के शुभ अवसर पर आप यहां उनके अनमोल विचाार पढ़ सकते हैं. महर्षि वाल्मीकि जी के विचारों को अपनाने से आपके जीवन में बदलाव आएगा.

विज्ञापन
Credit- News24 Graphics

Valmiki Jayanti 2025: वाल्मिकी जयंती का पर्व आज 7 अक्टूबर को मनाया जा रहा है. वाल्मीकि जयंती आश्विन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. वाल्मीकि जयंती मनाई जा रही है. महर्षि वाल्मीकि ने कठोर तप किया था और महाकाव्य रामायण की रचना की थी. उन्होंने श्रीराम के चरित्र पर ग्रंथ लिखा. इससे पहले वह एक डाकू थे जो डकैती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. नारद मुनि से मुलाकात के बाद वाल्मीकि जी को पछतावा हुआ और उन्हें बुरे काम छोड़कर राम नाम जपना शुरू किया.

आज वाल्मीकि जयंती (Valmiki Jayanti) के अवसर पर आप उनके प्रेम, त्याग, तप व यश से परिपूर्ण विचारों को पढ़ सकते हैं. महर्षि वाल्मीकि के विचारों (Maharishi Valmiki Thought) को पढ़कर आप इन्हें अपने जीवन में उतार सकते हैं. उनके विचार (Maharishi Valmiki Ji Ke Vichar) आपको सदा धर्म और सत्य के मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करेंगे. चलिए आज वाल्मीकि जयंती पर यहां उनके अनमोल विचार पढ़ते हैं.

ये भी पढ़ें – Valmiki Jayanti 2025: कब मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती? जानें तारीख और महर्षि वाल्मीकि से जुड़ी बातें

विज्ञापन

महर्षि वाल्मीकि जी के विचार (Maharishi Valmiki Ji Thought)

  • “किसी के प्रति दूषित भावना रखने से अपने मन खुद मैले हो जाते है.” मन में किसी के प्रति गंदी भावना नहीं रखनी चाहिए.
  • “जीवन में सदैव सुख ही मिले यह बहुत दुर्लभ है” जीवन में सदा सुख-दुख का साथ बना रहता है. सदैव सुख मिलना संभव नहीं है.
  • “संसार में ऐसे लोग थोड़े ही होते हैं, जो कठोर किंतु हित की बात कहने वाले होते है” कम ही लोग होते हैं जो आपके हित की बात करते हैं.
  • “अहंकार मनुष्य का बहुत बड़ा दुश्मन है. वह सोने के हार को भी मिट्टी का बना देता है” व्यक्ति के अंदर बिल्कुल भी अहंकार नहीं होना चाहिए.
  • “दुख और विपदा जीवन के दो ऐसे मेहमान हैं, जो बिना निमंत्रण के ही आते हैं” जीवन में दुख और विपदा बिना निमंत्रण के कभी भी आ सकते हैं.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola