Valmiki Jayanti 2025: कब मनाई जाएगी वाल्मीकि जयंती? जानें तारीख और महर्षि वाल्मीकि से जुड़ी बातें

Valmiki Jayanti 2025 Date: इस बार आश्विन माह की पूर्णिमा दो दिन पड़ रही है. ऐसे में वाल्मीकी जयंती का पर्व कब मनाया जाएगा इसको लेकर लोग कन्फ्यूज हैं. वाल्मीकी जयंती आश्विन महीने की पूर्णिमा तिथि को मनाई जाती है. आइये जानते हैं वाल्मीकी जयंती 6 या 7 अक्टूबर कब मनाई जाएगी.

Valmiki Jayanti 2025

Credit- News24 Graphics

Valmiki Jayanti 2025: आश्विन महीने की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 6 अक्टूबर की शाम दोपहर को 12 बजकर 24 मिनट पर हो जाएगी. इसका समापन अगने दिन 7 अक्टूबर को सुबह 9 बजकर 17 मिनट पर होगा. शरद पूर्णिमा पर चांद की पूजा का महत्व होता है इसलिए शरद पूर्णिमा 6 अक्टूबर को मनाई जाएगी. जबकि, उदय तिथि के मुताबिक, पूर्णिमा तिथि 7 अक्टूबर को मान्य होगी. वाल्मीकि जयंती का पर्व 7 अक्टूबर को मनाया जाएगा.

विज्ञापन

कौन थे महर्षि वाल्मीकि?

महर्षि वाल्मीकि से जुड़ी कई कथाएं प्रचलित हैं. महर्षि वाल्मीकि एक डाकू थे जो डकैती करके अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे. उनका नाम पहले रत्नाकर था. एक बार उनकी मुलाकात नारद मुनि से हुई. उन्होंने अपने परिवार की प्रतिक्रिया जानी और उन्हें पछतावा हुआ. जिसके बाद उन्होंने सभी बुरे काम छोड़कर राम नाम का जप शुरू कर दिया.

विज्ञापन

भगवान श्रीराम ने जब सीता का त्याग किया था तब महर्षि वाल्मीकि ने उन्हें आश्रय दिया था और यहीं पर लव-कुश का जन्म हुआ था. उन्होंने की लव-कुश को शस्त्र और शास्त्रों का ज्ञान दिया था. महर्षि वाल्मीकि ने कठोर तप कर महाकाव्य रामायण की रचना की थी. वह श्रीराम के चरित्र पर ग्रंथ लिखने के बाद आदि कवि कहलाए.

विज्ञापन

कैसे मनाएं वाल्मीकि जयंती?

वाल्मीकि जयंती का पर्व मनाने के लिए आपको सुबह उठकर स्नान आदि कर वाल्मिकी जी की पूजा करनी चाहिए. इसके लिए सुबह स्नान करने के बाद वाल्मिकी जी की प्रतिमा स्थापित करें और उनके द्वारा रचित रामचरितमानस का पाठ करें. वाल्मीकि जयंती पर वाल्मीकि जी की झांकियां और शोभा यात्राएं निकाली जाती हैं, जिनमें भक्त बड़ी श्रद्धा से शामिल होते हैं. आप इनमें शामिल हों. इसके साथ ही जरूरतमंदों को अन्न, वस्त्र और धन का दान करें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ