News24 हिंदी
न्यूज 24 डेस्क प्रतिष्ठित पत्रकारों की पहचान है। इससे कई पत्रकार देश-दुनिया, खेल और मनोरंजन जगत की खबरें साझा करते हैं।
Read More---विज्ञापन---
Valentines Day 2025: वैलेंटाइन डे, लव कपल्स के लिए किसी त्योहार से कम नहीं होता है। इस दिन अधिकतर लोग अपने लव पार्टनर को कुछ न कुछ गिफ्ट देते हैं। इस दिन का इंतजार हर लव कपल को होता है।
एक रिलेशनशिप में गिप्ट की इंपोर्टेंस काफी अधिक होती है। प्यार में गिफ्ट की कीमत मायने नहीं रखती है, लेकिन ज्योतिष में कुछ चीजों को गिफ्ट में देना वर्जित माना गया है। ज्योतिष के अनुसार आप जिससे प्यार करते हैं उनको कुछ चीजों को गिफ्ट के रूप में नहीं देना चाहिए। इससे प्यार बढ़ने की बजाय कम हो जाता है और काफी हद तक ब्रेकअप या रिलेशनशिप टूटने तक की नौबत आ जाती है। आइए जानते हैं कि वे कौन से गिफ्ट्स हैं, जिनको ज्योतिष में देने की मनाही है।
माना जाता है कि कुछ चीजों को गिफ्ट्स में देने से नकारात्मकता बढ़ती है। गिफ्ट में कटलरी, पेन, कांटेदार पौधा या कोई भी ऐसी आकृति जो ऊपर से नुकीली हो नहीं देनी चाहिए।
गिफ्ट में कभी भी घड़ी, परफ्यूम या इत्र नहीं देना चाहिए। इन चीजों को गिफ्ट में देने से रिश्तों में दरार आ सकती है। अगर आप अपने पार्टनर को ये चीजें दें भी तो कुछ न कुछ पैसे ले लें।
अपने लवर को काले रंग के कपड़े कभी भी गिफ्ट में न दें। इस रंग की चीजों को गिफ्ट में देने से नकारात्मकता रिश्ते में आ जाती है।
गिफ्ट में कभी भी जूते-चप्पल नहीं देने चाहिए। चाहे वे कितने भी ब्रांडेड क्यों ही न हों। फुटवियर को गिफ्ट करना रिश्ते में दरार लाता है।
कभी भी पार्टनर को रूमाल और प्लास्टिक के सामान भी गिफ्ट में न दें। इनको देने से रिश्ते टूट तक सकते हैं।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: महाशिवरात्रि से खुलेगा इन 5 राशियों की किस्मत का ताला, कुंभ राशि में बन रहा है 4 ग्रहों का शुभ योग!
न्यूज 24 पर पढ़ें Religion, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।