---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Grah Gochar 2025: рдорд╣рд╛рд╢рд┐рд╡рд░рд╛рддреНрд░рд┐ рд╕реЗ рдЦреБрд▓реЗрдЧрд╛ рдЗрди 5 рд░рд╛рд╢рд┐рдпреЛрдВ рдХреА рдХрд┐рд╕реНрдордд рдХрд╛ рддрд╛рд▓рд╛, рдХреБрдВрдн рд░рд╛рд╢рд┐ рдореЗрдВ рдмрди рд░рд╣рд╛ рд╣реИ 4 рдЧреНрд░рд╣реЛрдВ рдХрд╛ рд╢реБрдн рдпреЛрдЧ!

Grah Gochar 2025: рдорд╣рд╛рд╢рд┐рд╡рд░рд╛рддреНрд░рд┐ рдХреЗ рджрд┐рди рдХреБрдВрдн рд░рд╛рд╢рд┐ рдореЗрдВ 4 рдЧреНрд░рд╣реЛрдВ рдХрд╛ рдЕрджреНрднреБрдд рд╕рдВрдпреЛрдЧ рдмрдирдиреЗ рдЬрд╛ рд░рд╣рд╛ рд╣реИред рдЗрд╕рд╕реЗ 5 рд░рд╛рд╢рд┐ рд╡рд╛рд▓реЗ рд▓реЛрдЧреЛрдВ рдХрд╛ рднрд╛рдЧреНрдпреЛрджрдп рд╣реЛ рдЬрд╛рдПрдЧрд╛ред

---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---

Grah Gochar 2025: साल 2025 में 26 फरवरी को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन भगवान शिव को समर्पित होता है। इसी दिन कुंभ राशि में एक ऐसा शुभ संयोग बनने जा रहा है, जिससे 5 राशि वालों की किस्मत का ताला खुल जाएगा।

महाशिवरात्रि की रात में कुंभ राशि में चंद्रमा, ग्रहों के राजा सूर्य, राजकुमार बुध और न्यायाधीश शनि एक साथ मौजूद होंगे। इसके चलते इस राशि में चार ग्रहों का शुभ संयोग बन जाएगा। इस शुभ युति से कुछ राशि वालों को जीवन स्वर्ग बन जाएगा। इस संयोग से इन राशि के लोगों के जीवन में कई प्रकार के लाभ होने की संभावना बन रही है। आइए जानते हैं कि वे कौन सी 5 राशियां हैं, जिनके लिए यह योग अच्छा रहने वाला है।

---विज्ञापन---

मिथुन राशि

मिथुन लग्न के लोगों के 9वें भाव में कुंभ राशि होती है। इस कारण चार ग्रहों का शुभ संयोग मिथुन राशि वालों के इसी भाव में होगा। इससे भाग्य आपका साथ देगा। फाइनेंशियल प्रॉफिट के साथ ही करियर में उन्नति भी आपको मिलेगी। यात्रा से भी आपको लाभ मिलने की संभावना है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के पांचवें भाव में यह शुभ युति बनेगी। इससे तुला राशि वालों को नए अवसर मिलेंगे। इसके साथ ही लव रिलेशनशिप्स में भी आपको सुधार देखने को मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में आपको सफलता मिलने की संभावना है।

---विज्ञापन---

वृश्चिक राशि

यह युति वृश्चिक राशि वालों के चतुर्थ भाव में बनेगी। इससे आपको नए वाहन, घर या संपत्ति से जुड़ा लाभ मिल सकता है। इस दौरान आपको मानसिक शांति और पारिवारिक जीवन में भी आपको सुधार देखने को मिलेगा।

कुंभ राशि

यह शुभ संयोग कुंभ राशि में ही बनने वाला है। इस कारण कुंभ राशि के लोग आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। आपको नेतृत्व और नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं। इस दौरान आपको करियर में बड़ा अवसर, समाज में प्रतिष्ठा और नई शुरुआत देखने को मिल सकती है। यह समय महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए अनुकूल रहने वाला है।

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

ये भी पढ़ें- Ardhakendra Yog 2025: बुध और यम मिलकर बनाएंगे अर्धकेंद्र योग, मौज करेंगे इन 3 राशियों के लोग!

---विज्ञापन---

First published on: Feb 13, 2025 06:03 PM

End of Article
---рд╡рд┐рдЬреНрдЮрд╛рдкрди---
рд╕рдВрдмрдВрдзрд┐рдд рдЦрдмрд░реЗрдВ
Sponsored Links by Taboola