खराब मौसम और बारिश के कारण पिछले 6 दिनों से श्री माता वैष्णो देवी यात्रा और अमरनाथ यात्रा रोक दी गई थी. आज शनिवार को एक बार फिर से यात्रा शुरू हो गई. यात्रा बहाल होने की खबर मिलते ही आधार शिविर कटरा में मौजूद हजारों श्रद्धालुओं के चेहरों पर खुशी लौट आई और माता के जयकारों के साथ यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की आवाजाही शुरू हो गई. हालांकि, मौसम पूरी तरह सामान्य नहीं हुआ है. बीच-बीच में रुक-रुक कर बारिश का सिलसिला जारी है. इसके बावजूद श्राइन बोर्ड प्रशासन, पुलिस और संबंधित विभागों द्वारा यात्रा मार्ग की लगातार निगरानी की जा रही है. मौसम की स्थिति का आकलन करने के बाद ही यात्रा को सीमित एवं नियंत्रित तरीके से शुरू करने का निर्णय लिया गया.
यात्रा के दौरान जरूरी दिशा-निर्देशों का पालन
श्राइन बोर्ड प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि यात्रा केवल निर्धारित दिशा-निर्देशों का पालन करने वाले श्रद्धालुओं को ही करने दी जा रही है. यात्रा मार्ग पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है. सभी श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि, वे प्रशासन द्वारा जारी एडवाइजरी का पालन करें, मौसम की स्थिति पर नजर रखें और किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें. यात्रा बहाल होने के बाद पंजीकरण केंद्रों और यात्रा मार्ग पर श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ देखने को मिली. पिछले 6 दिनों से यात्रा शुरू होने का इंतजार कर रहे श्रद्धालुओं ने माता रानी के दर्शन का अवसर मिलने पर प्रसन्नता व्यक्त की. कई श्रद्धालुओं ने कहा कि लंबे इंतजार के बाद अब उन्हें माता के दरबार में माथा टेकने का सौभाग्य प्राप्त हुआ है.
ये भी पढ़ें – Chanakya Niti: छात्रों की असफलता का कारण बनती हैं ये 4 आदतें, कामयाबी के लिए करें इनका त्याग
श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील
मौसम में अचानक बदलाव होने या किसी स्थान पर भूस्खलन या अन्य खतरे की आशंका बनती है, तो श्रद्धालुओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक निर्णय तुरंत लिया जाएगा. यात्रा मार्ग पर तैनात अधिकारी लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं. श्राइन बोर्ड और जिला प्रशासन ने श्रद्धालुओं से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यात्रा के दौरान निर्धारित मार्गों का ही उपयोग करें, सुरक्षा कर्मियों के निर्देशों का पालन करें तथा किसी भी आपात स्थिति में तुरंत नियंत्रण कक्ष या ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों से संपर्क करें. प्रशासन का कहना है कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करते हुए यात्रा को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की गई हैं.
संबंधित खबरें
दरिद्रता को दूर करेंगे ये खास उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से होगा लाभ
1 hr agoकरवा चौथ पर करें चंद्र देव की आरती, यहां जानें सही विधि और मंत्र
3 hrs agoLIVE: आपके शहर में कब दिखेगा करवा चौथ का चांद? यहां जानिए
3 hrs agoकरवा चौथ पर पूजा का शुभ मुहूर्त? पंडित सुरेश पांडेय से जानिए समय
5 hrs agoआज पूजा के दौरान जरूर पढ़ें करवा चौथ की कहानी, वरना अधूरा रहेगा व्रत
5 hrs agoचांद नहीं दिखा तो कैसे खोलें करवा चौथ का व्रत? यहां जानिए नियम
8 hrs agoकरवा चौथ पर जरूर करें करवा माता और गणेश जी की आरती, यहां पढ़ें
9 hrs agoआज है करवा चौथ व्रत, जानिए पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय
10 hrs agoगरीबी का कारण बनती है पूजा से जुड़ी गलतियां, इन 5 चीजों को जमीन पर ना रखें
1 day agoकरवा चौथ जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, जानिए पूजा विधि और सामग्री
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines