हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Vaishakh Purnima 2025: वैशाख पूर्णिमा पर 12 राशियों का होगा भाग्योदय! करें इन चीजों का दान

साल 2025 में 12 मई को वैशाख पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा, जिस दिन देवी-देवताओं की पूजा करने के साथ-साथ कुछ विशेष चीजों का दान करना शुभ रहता है। चलिए जानते हैं वैशाख पूर्णिमा पर किन चीजों के दान से व्यक्ति को महापुण्य मिल सकता है।

विज्ञापन
वैशाख पूर्णिमा के अचूक उपाय

हर साल वैशाख माह की पूर्णिमा तिथि को वैशाख पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। इस दिन भगवान विष्णु, धन की देवी मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा की जाती है। साथ ही दान देना भी शुभ माना जाता है। इस साल 12 मई 2025, दिन सोमवार को वैशाख पूर्णिमा का पर्व मनाया जाएगा।

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि जो लोग वैशाख पूर्णिमा के दिन अपनी राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करते हैं, उन्हें विशेष फल मिलता है। साथ ही उनके घर में सदा खुशियां बरकरार रहती हैं। चलिए जानते हैं वैशाख पूर्णिमा के दिन किन-किन चीजों का दान करना शुभ रहेगा।

मेष राशि

वैशाख पूर्णिमा पर मेष राशि के लोग यदि पानी से भरा घड़ा दान करते हैं तो इससे उन्हें शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है। साथ ही घर-परिवार में खुशियां बढ़ेंगी।

विज्ञापन

वृषभ राशि

जरूरतमंदों को छाते का दान करना वृषभ राशि के लोगों के लिए अच्छा रहेगा। इससे आपके घर में खुशियां बढ़ेंगी।

मिथुन राशि

वैशाख पूर्णिमा पर रस भरे फलों का दान करना मिथुन राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा और घर में चल रहा तनाव भी कम होगा।

विज्ञापन

कर्क राशि

देवी-देवताओं को प्रसन्न करने के लिए कर्क राशि के जातक वैशाख पूर्णिमा पर छतरी का दान करें। साथ ही मंदिर की साफ-सफाई करें।

सिंह राशि

वैशाख पूर्णिमा पर सत्तू का दान करना सिंह राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा और जल्द आपकी इच्छाएं पूरी होने लगेंगी।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Numerology: इन तारीखों पर जन्मे लोग कभी नहीं मानते अपनी गलती, बात-बात पर करते हैं झगड़ा!

कन्या राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में हर समय खुशियां बनी रहें तो इस शुभ दिन किसी आश्रम में पानी या अनाज का दान करें। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति हो सकती है।

विज्ञापन

तुला राशि

वैशाख पूर्णिमा पर पौधों का दान करना शुभ रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा। साथ ही गृह क्लेश से भी छुटकारा मिल सकता है।

वृश्चिक राशि

वैशाख पूर्णिमा पर तरबूज या खरबूजे का दान करना वृश्चिक राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इससे आपको पुण्य मिलेगा और जीवन में चल रही परेशानियां भी काफी कम हो जाएंगी।

विज्ञापन

धनु राशि

पानी का दान करना धनु राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। वैशाख पूर्णिमा पर लोगों को पानी पिलाने से पुण्य मिलेगा और देवी-देवता भी प्रसन्न होंगे।

मकर राशि

यदि आप चाहते हैं कि आपके जीवन में हर समय खुशियां बनी रहें तो वैशाख पूर्णिमा पर फल का दान करें। इसी के साथ प्रात: काल में भगवान विष्णु और धन की देवी मां लक्ष्मी की पूजा करें।

विज्ञापन

कुंभ राशि

वैशाख पूर्णिमा पर सूती वस्त्रों का दान करना कुंभ राशि के लोगों के लिए शुभ रहेगा। इस उपाय से आपसे विष्णु जी और मां लक्ष्मी तो प्रसन्न होंगे ही, साथ ही शनि देव की भी विशेष कृपा प्राप्त होगी।

मीन राशि

वैशाख पूर्णिमा के सुभ दिन अनाज का दान करना मीन राशि के लोगों के लिए अति शुभ रहेगा। इससे आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी। साथ ही घर में चल रहा तनाव भी कम होने लगेगा।

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Grah Gochar 2025: 15 मई को सूर्य-बुध की बदलेगी चाल, इन 3 राशियों के घर लगेगा पैसों का अंबार!

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola