Kalashtami 2026: पंचांग के अनुसार, हर महीने की कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि को कालाष्टमी का पर्व मनाया जाता है. अब वैशाख महीने में कृष्ण पक्ष की अष्टमी को कालाष्टमी व्रत रखा जाएगा. कालाष्टमी व्रत भगवान काल भैरव की पूजा के लिए खास होता है. कालाष्टमी के दिन भगवान शिव के रौद्र रूप काल भैरव की पूजा की जाती है. काल भैरव की पूजा करने से जीवन में चल रही परेशानियों का अंत होता है. वैशाख कालाष्टमी व्रत कब है और इस दिन किन उपायों को करना चाहिए चलिए जानते हैं?
कब है वैशाख कालाष्टमी व्रत? (Vaishakh Kalashtami Vrat Kab Hai)
वैशाख माह की कालाष्टमी की तारीख को लेकर लोगों के बीच कन्फ्यूजन की स्थिति है. इस व्रत के लिए कृष्ण पक्ष अष्टमी तिथि का आरंभ 9 अप्रैल की रात को 9 बजकर 19 मिनट पर हो रहा है. इसका समापन अगले दिन 10 अप्रैल की रात को 11 बजकर 15 मिनट पर हो जाएगा. द्रिक पंचांग के अनुसार, कालाष्टमी व्रत 10 अप्रैल को रखा जाएगा. इस व्रत का निशा काल मुहूर्त 9 अप्रैल को होगा. निशा काल को देखते हुए 9 तारीख को पूजा कर सकते हैं.
ये भी पढ़ें – Jagannath Puri Mandir: जगन्नाथ पुरी मंदिर के रहस्य जो कर देंगे हैरान, जानिए इस मंदिर से जुड़ी रोचक बातें
कालाष्टमी व्रत पूजा विधि (Kalashtami Vrat Puja Vidhi)
कालाष्टमी व्रत के दिन सुबह उठकर स्नान कर साफ कपड़े पहन लें. इसके बाद मंदिर जाकर भगवान काल भैरव की पूजा करें और आरती करें. घर पर भगवान काल भैरव की प्रतिमा स्थापित कर पूजा कर सकते हैं. कालाष्टमी पर व्रत रखें और कथा सुनें या पढ़ें. भगवान शिव और कालभैरव भगवान के मंत्रों का जाप करें. भैरव चालीसा का पाठ करें और कुत्ते को भोजन कराएं. इस दिन कुत्ते को भोजन कराना शुभ माना जाता है.
कालाष्टमी के दिन करें ये खास उपाय (Kalashtami April 2026 Upay)
- कालाष्टमी व्रत के दिन आप कुत्ते को भोजन अवश्य कराएं. कुत्ते को भोजन कराना बेहद शुभ माना जाता है.
- भगवान काल भैरव की प्रतिमा के समक्ष सरसों के तेल का दीपक जलाना चाहिए. सरसों के तेल का दीपक जलाते समय ओम कालभैरवाय नम: मंत्र का जाप करें.
- कालाष्टमी पर भैरव चालीसा का पाठ करना बेहद शुभ माना जाता है. आप भैरव चालीसा का पाठ करें. इससे आपके जीवन से दुखों का अंत होगा.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
छोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
2 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
20 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
21 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
23 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
2 days agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines