Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या आज, नोट करें पूजा का शुभ मुहूर्त और जानिए पूजन विधि और नियम

Vaishakh Amavasya 2026: आज 17 अप्रैल 2026, वार शुक्रवार को वैशाख अमावस्या है, जिसे जगत के पालनहार भगवान विष्णु और पितरों की पूजा के लिए महत्वपूर्ण माना जाता है. चलिए अब जानें आज के शुभ मुहूर्त, वैशाख अमावस्या की पूजा विधि और नियम आदि के बारे में.

Vaishakh Amavasya 2026

Credit- Freepik

Vaishakh Amavasya 2026 Shubh Muhurat, Puja Vidhi & Niyam: सभी अमावस्याओं की तरह वैशाख अमावस्या भी हिंदू धर्म के लोगों के लिए खास है. इस दिन विशेषतौर पर भगवान विष्णु की पूजा की जाती है. साथ ही पिंडदान व पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा करने का विधान है. मान्यता है कि इस दिन की गई पूजा का फल जरूर मिलता है. इसके अलावा कुछ लोग पापों से मुक्ति पाने के लिए वैशाख अमावस्या पर गरीबों को दान और किसी पवित्र नदी में स्नान करते हैं. यहां पर आप वैशाख अमावस्या की पूजा के शुभ मुहूर्त, विधि और नियम आदि के बारे में जानेंगे.

विज्ञापन

वैशाख अमावस्या की पूजा का शुभ मुहूर्त

  • सूर्योदय: सुबह 05:54
  • ब्रह्म मुहूर्त- सुबह में 04:25 से 05:09
  • अमृत काल- सुबह में 09:50 से 11:18
  • श्राद्ध का समय: सुबह 11:30 से दोपहर 02:30
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11:55 से दोपहर 12:47
  • विजय मुहूर्त- दोपहर में 02:30 से 03:21
  • सायाह्न सन्ध्या- शाम में 06:48 से 07:54
  • निशिता मुहूर्त- रात 11:58 से सुबह 12:42

ये भी पढ़ें- Navpancham Drishti: होने वाला है इन 4 राशियों का अच्छा समय शुरू, मंगल-यम बनाएंगे नवपंचम दृष्टि

विज्ञापन

वैशाख अमावस्या की पूजा विधि

  • सुबह जल्दी स्नान करें. अगर संभव हो तो किसी पवित्र नदी में स्नान करें, नहीं तो घर पर गंगाजल से भी नहा सकते हैं.
  • सूर्य देव को जल अर्पित करने के बाद व्रत-पूजा का संकल्प लें.
  • भगवान विष्णु की पूजा करें.
  • पितरों की आत्मा की शांति के लिए पूजा करें और दान दें.
  • शुभ मुहूर्त में व्रत खोलें और पूजा के दौरान हुई गलतियों के लिए माफी मांगें.

ये भी पढ़ें- Baba Vanga Predictions: साल 2026 खत्म होने से पहले ये 5 राशियां होंगी मालामाल! मरने से पहले बाबा वेंगा ने की थी भविष्यवाणी

वैशाख अमावस्या की पूजा-व्रत से जुड़े नियम

  • शारीरिक स्वच्छता का ध्यान रखें.
  • विष्णु जी की पूजा के बाद ही पिंडदान करें.
  • दान जरूर करें.
  • सात्विक भोजन ही खाएं.
  • नकारात्मक चीजों से दूर रहें.
  • झूठ न बोलें.
  • बाल, नाखून, दाढ़ी और मूंछ काटना वर्जित है.
  • किसी का अपमान न करें.

ये भी पढ़ें- Kedarnath Baba Ki Aarti: घर बैठे भी प्राप्त कर सकते हैं केदार बाबा की विशेष कृपा, पूजा के दौरान पढ़ें ये आरती

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ