Vaishakh Amavasya Upay 2026: वैशाख अमावस्या पर इन 3 उपायों को करने से मिल सकता है व्रत के समान फल, जानें तिथि और महत्व

Vaishakh Amavasya 2026: हर साल वैशाख माह की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को वैशाख अमावस्या का व्रत रखा जाता है. हालांकि, इस दिन व्रत रखे बिना भी कुछ उपायों को करके देवी-देवताओं को खुश किया जा सकता है. चलिए अब जानते हैं वैशाख अमावस्या के दिन करने वाले तीन महाउपायों के बारे में.

Vaishakh Amavasya Upay 2026

Credit- AI Gemini

Vaishakh Amavasya 2026 Date & Upay: सनातन धर्म के लोगों के लिए वैशाख अमावस्या का खास महत्व है, जिसका व्रत हर साल वैशाख महीने की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि को रखा जाता है. इस दिन पूजा-पाठ, व्रत और स्नान-दान करना शुभ होता है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 17 अप्रैल 2026, वार शुक्रवार को वैशाख अमावस्या मनाई जा रही है. हालांकि, शास्त्रों में वैशाख अमावस्या के दिन किए जाने वाले कई उपायों के बारे में भी बताया गया है, जिनको करने से व्रत के समान ही फल मिलता है.

विज्ञापन

आज हम आपको शास्त्रों में बताए गए उन्हीं तीन उपायों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें वैशाख अमावस्या के दिन करने से व्यक्ति को महालाभ हो सकता है.

विज्ञापन

वैशाख अमावस्या के उपाय

  • ग्रह दोष से मुक्ति पाने का उपाय

वैशाख अमावस्या के दिन प्रात: काल में पीपल के पेड़ की पूजा करें. पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें और सरसों के तेल का एक दीपक जलाएं. दीपक जलाते समय “ॐ शं शनैश्चराय नमः” मंत्र का 7 बार जाप करें. ऐसा करने से आपको शनि, राहु और केतु ग्रह के अशुभ प्रभाव से मुक्ति मिल सकती है. वहीं, अगर आप अपनी कोई विशेष इच्छा पूरी करना चाहते हैं तो पूजा खत्म होने के बाद उसे जरूर बोलें.

  • पुण्य पाने का उपाय

यदि किसी कारण से वैशाख अमावस्या के दिन आप व्रत नहीं रख पाएं तो दान जरूर करें. दान को एक पुण्य कर्म माना जाता है, जिससे बड़े से बड़े पाप से मुक्ति मिल सकती है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, वैशाख अमावस्या के दिन सत्तू, धन, पानी से भरे घड़े, छाता, कपड़े और पंखे का दान करना शुभ होता है.

विज्ञापन
  • पितृ दोष से मुक्ति पाने का उपाय

यदि आपकी कुंडली में पितृ दोष है तो वैशाख अमावस्या के दिन जल और काले तिल से पितरों का तर्पण करें. साथ ही जीवों को खाना खिलाएं. ऐसा करने से आपको पितृ दोष से मुक्ति मिल सकती है. इसी के साथ विष्णु जी की कृपा प्राप्त होगी.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ