Vaikuntha Chaturdashi 2025: रिश्ते में प्यार बना रहे और नोटों से भर जाए जेब, इसके लिए वैकुंठ चतुर्दशी पर करें उपाय

Vaikuntha Chaturdashi 2025: वैकुंठ चतुर्दशी का दिन कई खास उपायों को करने के लिए विशेष होता है. वैकुंठ चतुर्दशी के दिन आप इन उपायों को करके जीवन में सफलता प्राप्त कर सकते हैं. चलिए इनके बारे में जानते हैं.

Vaikuntha Chaturdashi 2025

Vaikuntha Chaturdashi 2025: कार्तिक माह की शुक्ल पक्ष चतुर्दशी तिथि को वैकुंठ चतुर्दशी मनाई जाती है. यह दिन भगवान विष्णु की पूजा और गंगा स्नान के लिए खास होता है. वैकुंठ चतुर्दशी के दिन आप गंगा स्नान, भगवान विष्णु और शिव जी की पूजा करने का महत्व होता है. 4 नवंबर 2025 को वैकुंठ चतुर्दशी है. इसके साथ ही वैकुंठ चतुर्दशी के दिन कई उपाय करने लाभकारी होते हैं. आप वैकुंठ चतुर्दशी पर इन उपायों को कर सकते हैं. आप आज उपाय करके धन-समृद्धि और धन-धान्य प्राप्त कर सकते हैं. आइये वैकुंठ चतुर्दशी के खास उपायों के बारे में जानते हैं.

विज्ञापन

वैकुंठ चतुर्दशी के खास उपाय

दांपत्य जीवन में प्रेम के लिए

विज्ञापन

दांपत्य जीवन में प्रेम के लिए आपको दूध में थोड़ा सा केसर मिलाकर शिवलिंग पर चढ़ाना चाहिए. इस उपाय को करने से आपको लाभ मिलेगा. इसके साथ ही आप ओम नम: शिवाय मंत्र का जाप करें.

आर्थिक लाभ के लिए

विज्ञापन

आपको आर्थिक लाभ के लिए शिवलिंग पर जल से अभिषेक करना चाहिए. इसके साथ ही आप शिवलिंग पर भांग और धतूरा चढ़ाएं. इससे आपको फायदा मिलेगा.

विज्ञापन

सकारात्मक विचारों के लिए

आपको मानसिक शांति और सकारात्मक विचारों के लिए वैकुंठ चतुर्दशी पर खास उपाय करना चाहिए. आप पीपल के पत्ते पर हल्दी से स्वास्तिक का निशान बनाएं. इस पत्ते को भगवान विष्णु के चरणों में ओम नमो भगवते नारायणाय कहते हुए अर्पित करें.

विज्ञापन

दुखों से मुक्ति के लिए

आपको वैकुंठ चतुर्दशी के दिन दुखों से मुक्ति के लिए घर के मंदिर में घी का दीपक जलाना चाहिए. आप भगवान विष्णु के समक्ष दीपक जलाएं और कमल के फूल अर्पित करें. इसके साथ ही “ॐ नमः शिवाय” और “ॐ नमो भगवते वासुदेवाय” मंत्र का जाप करें.

विज्ञापन

मान-सम्मान के लिए

समाज में मान-सम्मान की प्राप्ति के लिए आप भगवान विष्णु की पूजा करें. आप पीले रंग के कपड़े में 5 हल्दी की गांठ लें. इसमें चांदी का सिक्का, पीले रंग की कौड़ी, इसमें रखें. इस पोटली को घर के मंदिर में रख दें.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ