Hair on Hands: हाथ के पंजे पर बाल आना खोलता है व्यक्तित्व से जुड़े कई राज, जानिए क्या कहता है सामुद्रिक शास्त्र

Samudrik Shastra: सामुद्रिक शास्त्र में शारीरिक बनावट और उसके रंग-रूप से व्यक्ति के बारे में काफी कुछ जान सकते हैं. आइये जानते हैं कि, हाथ के पंजे पर बाल आना कैसा होता है. सामुद्रिक शास्त्र में इसका क्या महत्व बताया गया है.

Samudrik Shastra

Samudrik Shastra About Hair on Hands: किसी भी इंसान के व्यक्तित्व और भाग्य के बारे में उसके शरीर की बनावट और रंग रूप के जरिए जान सकते हैं. ऐसे ही शरीर के अंगों पर तिल और बाल होना भी उसके बारे में कई राज खोलता है. आज आपको बताएंगे कि, अगर हाथ के पंजे पर और उंगलियों पर बाल उग रहे हैं तो यह क्या संकेत देते हैं. सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, हाथ के पंजे और उंगलियों पर बाल उगना किसी के स्वभाव और भाग्य के बारे में बहुत कुछ बताता है. चलिए इसके बारे में विस्तार से जानते है.

विज्ञापन

हाथ के पंजे पर बाल

अगर आपके हाथ के पंजे पर यानी हथेली के पीछे हाथ पर हल्के बाल आ रहे हैं तो यह संकेत देता है कि, वह व्यक्ति मेहनती और कर्मठ है. यह लोग कभी भी शारीरिक मेहनत से नहीं घबराते हैं और बल के जरिए सफलता हासिल करते हैं. यह अपनी मेहनत से अपना भाग्य बनाते हैं.

विज्ञापन

बहुत घने और गुच्छे में बाल

अगर हाथ के पंजे पर बहुत ज्यादा बाल उग रहे हैं और गुच्छा बन रहा है तो यह सामान्य से अलग होता है. यह संकेत देता है कि, व्यक्ति मानसिक और आर्थिक तनाव में रहता है. यह लोग मेहनत के बाद भी धन इकट्ठा नहीं कर पाते हैं. यह लोग अक्सर उलझनों में फंसे रहते हैं. इन्हें फैसले लेने में कठिनाई होती है.

विज्ञापन

उंगलियों पर बाल

हाथ के पंजे के अलावा उंगलियों पर बाल उगते हैं तो सामुद्रिक शास्त्र के मुताबिक, यह व्यक्ति के बुद्धिमान, रचनात्मक और विचारशील होने का संकेत होता है. ऐसे लोग लेखन, कला और संगीत के क्षेत्र में काफी नाम कमाते हैं. अगर बाल हल्के होते हैं तो इसका अर्थ है कि, व्यक्ति जल्दी घबराता नहीं है. ऐसे लोग सोच-समझकर फैसले लेते हैं. यह लोग अक्सर दूसरों के लिए प्रेरणा बनते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी सामुद्रिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ