चारधाम यानी केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा इस साल 30 अप्रैल 2025 से शुरू हो रही है। इस बार रजिस्ट्रेशन करने वालों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है। चारों धाम हिमालयी क्षेत्रों में हैं, जो समुद्र तल से 2700 मीटर या उससे भी ज्यादा ऊंचाई पर हैं। इसलिए वहां का मौसम और वातावरण थोड़ा कठिन होता है, जैसे बहुत ठंड, कम ऑक्सीजन, तेज़ अल्ट्रावायलेट किरणें और कम हवा का दबाव। इसीलिए उत्तराखंड टूरिज्म ने सभी यात्रियों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिन्हें हर यात्री को पालन करना चाहिए।
यात्रा की योजना कैसे बनाएं?
— कम से कम 7 दिन की यात्रा की योजना बनाएं ताकि शरीर को आराम और एडजस्ट होने का समय मिले।
— पैदल यात्रा (ट्रेक) करते समय हर घंटे एक छोटा ब्रेक लें। वाहन से यात्रा कर रहे हैं तो हर 2 घंटे बाद 5-10 मिनट रुकें।
ये भी पढ़ें: सावधान! क्या आपके घर में भी लगी है मां लक्ष्मी की ऐसी फोटो? गलत तस्वीर ला सकती है दरिद्रता
यात्रा से पहले तैयारी कैसे करें?
- हर दिन 5-10 मिनट ब्रीदिंग एक्सरसाइज यानी सांस लेने की कसरत करें।
- रोजाना 20-30 मिनट टहलने की आदत डालें।
अगर आपकी उम्र 55 साल से ज्यादा है या आपको दिल की बीमारी, अस्थमा, डायबिटीज या ब्लड प्रेशर है, तो यात्रा से पहले डॉक्टर से स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं।
पैकिंग में क्या-क्या रखें?
- गर्म कपड़े जैसे ऊनी स्वेटर, थर्मल, जैकेट, दस्ताने और मोजे ज़रूर पैक करें।
- बारिश से बचने के लिए रेनकोट और छाता रखें।
- हेल्थ उपकरण जैसे पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर साथ रखें।
- यदि किसी को पहले से कोई बीमारी है, तो अपनी जरूरी दवाइयां, टेस्ट किट और डॉक्टर का नंबर साथ रखें।
मौसम की जानकारी लेना न भूलें
- यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की रिपोर्ट जरूर देखें।
- अगर मौसम बहुत ठंडा है तो उसके अनुसार पर्याप्त गर्म कपड़े लेकर चलें।
- अगर डॉक्टर ने यात्रा से मना किया है, तो उनकी सलाह मानें और यात्रा न करें।
रजिस्ट्रेशन जरूरी है: उत्तराखंड टूरिज्म द्वारा चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। यात्रा पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं।
ये भी पढ़ें: इन 4 तारीखों में जन्मे व्यक्ति होते स्वभाव से सरल और धुन के पक्के, मंजिल पाकर ही लेते दम
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
दिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
4 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
5 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
22 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
23 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines