Chardham Yatra 2025: उत्तराखंड टूरिज्म ने जारी की चारधाम यात्रा गाइडलाइंस, ऐसे करें यात्रा की प्लानिंग

चारधाम यात्रा 2025 की शुरुआत 30 अप्रैल से हो रही है और लाखों श्रद्धालु पवित्र धामों के दर्शन को तैयार हैं। ऊंचाई, मौसम और स्वास्थ्य से जुड़ी चुनौतियों को ध्यान में रखते हुए उत्तराखंड टूरिज्म ने जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं। जानिए, चारधाम यात्रा पर जाने की बेहतर योजना, तैयारी और पैकिंग से जुड़ी आसान और जरूरी बातें।

chardham-yatra-2025-guidelines

चारधाम यानी केदारनाथ, बदरीनाथ, गंगोत्री और यमुनोत्री की यात्रा इस साल 30 अप्रैल 2025 से शुरू हो रही है। इस बार रजिस्ट्रेशन करने वालों की संख्या रिकॉर्ड तोड़ रही है। चारों धाम हिमालयी क्षेत्रों में हैं, जो समुद्र तल से 2700 मीटर या उससे भी ज्यादा ऊंचाई पर हैं। इसलिए वहां का मौसम और वातावरण थोड़ा कठिन होता है, जैसे बहुत ठंड, कम ऑक्सीजन, तेज़ अल्ट्रावायलेट किरणें और कम हवा का दबाव। इसीलिए उत्तराखंड टूरिज्म ने सभी यात्रियों के लिए कुछ जरूरी दिशा-निर्देश जारी किए हैं, जिन्हें हर यात्री को पालन करना चाहिए।

विज्ञापन

यात्रा की योजना कैसे बनाएं?

— कम से कम 7 दिन की यात्रा की योजना बनाएं ताकि शरीर को आराम और एडजस्ट होने का समय मिले।

विज्ञापन

— पैदल यात्रा (ट्रेक) करते समय हर घंटे एक छोटा ब्रेक लें। वाहन से यात्रा कर रहे हैं तो हर 2 घंटे बाद 5-10 मिनट रुकें।

विज्ञापन

यात्रा से पहले तैयारी कैसे करें?

  • हर दिन 5-10 मिनट ब्रीदिंग एक्सरसाइज यानी सांस लेने की कसरत करें।
  • रोजाना 20-30 मिनट टहलने की आदत डालें।

अगर आपकी उम्र 55 साल से ज्यादा है या आपको दिल की बीमारी, अस्थमा, डायबिटीज या ब्लड प्रेशर है, तो यात्रा से पहले डॉक्टर से स्वास्थ्य जांच जरूर कराएं।

पैकिंग में क्या-क्या रखें?

  • गर्म कपड़े जैसे ऊनी स्वेटर, थर्मल, जैकेट, दस्ताने और मोजे ज़रूर पैक करें।
  • बारिश से बचने के लिए रेनकोट और छाता रखें।
  • हेल्थ उपकरण जैसे पल्स ऑक्सीमीटर, थर्मामीटर साथ रखें।
  • यदि किसी को पहले से कोई बीमारी है, तो अपनी जरूरी दवाइयां, टेस्ट किट और डॉक्टर का नंबर साथ रखें।

मौसम की जानकारी लेना न भूलें

  • यात्रा शुरू करने से पहले मौसम की रिपोर्ट जरूर देखें।
  • अगर मौसम बहुत ठंडा है तो उसके अनुसार पर्याप्त गर्म कपड़े लेकर चलें।
  • अगर डॉक्टर ने यात्रा से मना किया है, तो उनकी सलाह मानें और यात्रा न करें।

रजिस्ट्रेशन जरूरी है: उत्तराखंड टूरिज्म द्वारा चारधाम यात्रा के लिए रजिस्ट्रेशन अनिवार्य किया गया है। यात्रा पर जाने से पहले रजिस्ट्रेशन जरूर कराएं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ