Umbrella in Dream: सामान्य जिंदगी में छाता को धूप और बारिश से बचने का जरिया माना जाता है. लेकिन स्वप्न शास्त्र में छाता का दिखना बेहद अलग माना जाता है, क्योंकि यह जीवन में आने वाले किसी बड़े बदलाव, अचानक मिलने वाली बड़ी सफलता या किसी छिपे हुए खतरे को भी बताता है. आइए जानते हैं, क्यों आता है ऐसा सपना, क्या किस्मत चमकने का इशारा है या किसी मुसीबत का संकेत, जानिए इस सपने का असर विस्तार से कि ये जीवन के किन गुप्त परतों को खोलते हैं?
सपने में छाता लेकर चलने के अर्थ
स्वप्न शास्त्र के अनुसार, सपने छाता लेकर चलने का सपना देखना काफी सकारात्मक और शुभ संकेत माना जाता है, जो बतलाता है कि व्यक्ति पर भाग्य और ईश्वर की अनुकंपा बरसने वाली है. इसके मुख्य इस प्रकार हैं:
समस्याओं से सुरक्षा: जिस प्रकार छाता धूप-बारिश से बचाता है, ठीक वैसे ही ऐसा सपना वास्तविक जीवन में आनेवाले संकटों से सुरक्षा का आश्वासन देता है कि शत्रु कुछ नहीं बिगाड़ पाएंगे.
भाग्य का साथ मिलना: इस प्रकार का सपना यह संकेत देता है कि रुके हुए काम आगे बढ़ेंगे. समाज में मान-सम्मान बढ़ने का समय नजदीक है.
तनाव से मुक्ति: जो लोग तनाव या उलझन में रहते हैं, यह सपना उनके लिए मानसिक शांति का पैगाम लेकर आता है कि चिंताएं दूर होंगी.
यह भी पढ़ें: Cloth Changing Dream Meaning: सपने में खुद को कपड़े बदलते देखना है किस बात का संकेत, जानें स्वप्न शास्त्र का रहस्य
सपने में छाता खरीदना
जो लोग खुद को सपने में छाता खरीदते हुए देखते हैं, उनके लिए ऐसा सपना शुभ संकेत दर्शाता है कि वे अपनी समस्याओं का समाधान ढूंढ़ने में जल्द ही सफल होंगे यानी समस्याएं सुलझ जाएंगी.
फटा हुआ छाता देखना
सपने में फटा हुआ छाता देखना शुभ नहीं होता है. स्वप्न शास्त्र के अनुसार, ऐसे सपने यह दर्शाते हैं कि आने वाले दिनों किसी प्रकार की आर्थिक परेशानी का सामना करना पड़ सकता है. हो सकता है, कोई करीबी ही आपको धोखा दे.
यह भी पढ़ें: Kaalchakra: किस नक्षत्र में हुई बीमारी जल्दी नहीं होती है ठीक, पं. सुरेश पाण्डे से जानें रोग की अवधि और उपाय
सपने छाता खो जाना
सपने में छाता खो जाना भी शुभ सपना नहीं होता है. यदि सपने में यह खो जाता है, तो इसका एक मतलब यह होता है कि जीवन से कोई बड़ा मौका हाथ से निकलने जाने वाला है. यह जीवन में सुरक्षा की कमी को भी दर्शाता है.
यह भी पढ़ें: Home Vastu Tips: लिविंग रूम की दीवारों के ये 5 रंग कम करते हैं तनाव, जानें कलर और मूड का वास्तु कनेक्शन
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी स्वप्न शास्त्र पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
धनतेरस पर कुबेर देवता की पूजा क्यों? जानिए पूजन विधि और उपाय
9 mins agoदिवाली पर ‘श्रीयंत्र’ की पूजा से मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद, यहां जानें
3 hrs agoविदुर नीति के अनुसार, इन 4 जगहों पर पैसों की बर्बादी कर देगी कंगाल
5 hrs agoधनतेरस पर सोना-चांदी खरीदने का पैसा नहीं, खरीदें ये 5 सस्ती चीजें
6 hrs agoओमान के तट पर जहाज हमले में भारतीय नाविक की मौत
22 hrs agoधनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
23 hrs ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
1 day agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
1 day agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines