हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CJP ProtestGyanesh KumarSIRBigg Boss 20

Ujjain Mahakal: दशकों बाद क्यों बदली महाकाल की सवारी? इस बार श्यामू हाथी की जगह सुमा पर सवार होंगे बाबा

Ujjain Mahakal: मध्य प्रदेश स्थिति उज्जैन में सावन और भाद्रपद महीने में बाबा महाकाल की सवारी निकाली जाती है. आज सावन के दूसरे सोमवार को शाम चार बजे महाकाल की सवारी निकलने वाली है. इसमें एक बड़ा बदलाव सामने आया है.

विज्ञापन
Photo Credit- Social Media

Ujjain Mahakal Sawari: उज्जैन के प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में हर साल महाकाल बाबा की सवारी निकाली जाती है. महाकाल बाबा की सवारी की इस परंपरा में बड़ा बदलाव हुआ है. उज्जैन के महाकाल बाबा की यह सवारी सावन महीने और भाद्रपद महीने की शुरुआत सोमवार के दिन आयोजित की जाती है. सावन माह के दूसरे सोमवार को यानी 10 अगस्त को दूसरी सवारी निकाली जाएगी. आज शाम को 4 बजे बाबा महाकाल नगर में भ्रमण कर भक्तों को दर्शन देंगे.

श्यामू हाथी की बजाय सुमा हथिनी पर सवार होंगे बाबा

महाकाल बाबा की सवारी में बड़ा बदलाव हुआ है. महाकाल बाबा की सवारी में वर्षों से शामिल हाथी श्यामू को अस्वस्थ घोषित कर दिया गया है. इसके बाद अब मादा हाथी सुमा को सवारी में शामिल किया जाएगा. खबरों के मुताबिक, वन विभाग, पशु चिकित्सा विभाग और मंदिर समिती ने मादा हाथी सुमा को सवारी में शामिल करने की तैयारियां कर ली हैं.

ये भी पढ़ें – Numerology: दानवीर स्वभाव के होते हैं इन 3 मूलांक वाले लोग, दूसरों की मदद के लिए रहते हैं आगे

विज्ञापन

46 साल बाद बदली बाबा की सवारी

महाकाल बाबा की सवारी में पिछले 46 सालों से श्यामू और उसका परिवार जुड़ा रहा है. अब महाकाल की सवारी बदल रही है. बता दें कि, श्यामू से पहले 1980 से लेकर 2016 तक श्यामू की मां रामू सवारी में शामिल होती थी. रामू की मृत्यु के बाद श्यामू को सवारी में शामिल किया गया. अब श्यामू के अस्वस्थ होने पर हाथी मालिक सरमन गिरि और हाथियों के परिवार की दशकों पुरानी सेवा परंपरा में बदला हुआ है.

महाकाल सवारी की परंपरा और तिथियां

महाकाल बाबा की सवारी का खास धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व है. ऐसी पौराणिक मान्यता है कि, इस यात्रा के दौरान महाकाल बाबा खुद प्रजा और शहर का हाल देखने नगर में आते हैं. महाकाल सवारी की पहली तारीख सावन के प्रथम सोमवार 3 अगस्त, दूसरी 10 अगस्त, 17 अगस्त, 24 अगस्त को है. इस प्रकार सावन सोमवार को महाकाल की सवारी आयोजित की जाएगी. इसके अलावा भाद्रपद माह के प्रथम और द्वितीय सोमवार को सवारी का आयोजन किया जाएगी. 31 अगस्त को पांचवीं और 7 सिंतबर को अंतिम शाही सवारी होगी.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें – Sawan Somwar 2026: शिव जी की आरती के बिना अधूरा है सावन सोमवार का व्रत, यहां पढ़ें Shiv Aarti Lyrics

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola