Haldi Ke Upay: हिंदू धर्म में हल्दी को बेहद ही पवित्र और दिव्य माना जाता है। ऐसा इस कारण है क्योंकि हल्दी का उपयोग आयुर्वेद में भी किया जाता है। इसमें कई सारे गुण मौजूद होते हैं। वहीं, ज्योतिष में भी हल्दी के कुछ अचूक उपायों के बारे में बताया गया है। माना जाता है कि हल्दी की गांठ के उपाय बेहद कारगर होते हैं।
अगर धन की कमी के चलते आप परेशान हैं, या फिर कर्ज से जकड़े हुए हैं तो हल्दी के कुछ आसान से उपाय आपको इस समस्या से छुटकारा दिला सकते हैं। आइए जानते हैं कि वे कौन से ज्योतिषीय उपाय हैं, जिनसे धन की समस्या से छुटकारा पाया जा सकता है।
तिजोरी में रखें हल्दी की गांठें
गुरुवार के दिन 5 हल्दी की गांठों को पीले कपड़े में बांधकर तिजोरी, लॉकर या कैश बॉक्स में रख लें। इससे माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है और धन रुकने लगता है।
चांदी के सिक्के के साथ हल्दी
अगर आप खूब सारा धन चाहते हैं तो एक चांदी का सिक्का हल्दी की गांठ के साथ पीले कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रख दें। इसके साथ ही हर गुरुवार को उसका पूजन भी करें। ऐसा करने से अकूत धन प्राप्त होता है।
व्यापार में होती है बरकत
हल्दी की गांठ को लाल या पीले कपड़े में बांधकर दुकान या ऑफिस में कैश वाली जगह पर रख दें। इससे धन का आगमन कभी नहीं रुकता है।
इन मंत्रों का करें जाप
पीली हल्दी से बनी माला से ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ या ‘ॐ श्रीं नमः’ मंत्र का डेली 108 बार जाप करें। ऐसा वे लोग अवश्य करें, जिनकी कुंडली में बृहस्पति कमजोर है।
नदी में बहाएं गांठें
हल्दी की 7 गांठों को बहते हुए जल में मंगलवार या गुरुवार के दिन बहा दें और आर्थिक संकट दूर करने की भगवान से प्रार्थना करें। ऐसा करने से पैसों की रुकावट या कर्ज से परेशानी दूर होती है। धन का आगमन बढ़ जाता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- मनपसंद लाइफ पार्टनर दिलाएंगे ये ज्योतिष के ये 5 अचूक उपाय, जल्दी अपनाएं!
संबंधित खबरें
24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
2 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
3 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
4 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
21 hrs agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
22 hrs agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoअहोई अष्टमी 2026: 1 नवंबर को रखा जाएगा व्रत, जानें पूजा का मुहूर्त और कथा
1 day agoबिना नहाए बिल्कुल ना करें ये काम, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines