मनपसंद लाइफ पार्टनर दिलाएंगे ज्योतिष के ये 5 अचूक उपाय, जल्दी अपनाएं!

अगर आप मनपसंद लाइफ पार्टनर चाहते हैं और आपकी ये तलाश पूरी नहीं हो पा रही है तो लाल किताब के कुछ आसान से उपाय इसमें आपकी हेल्प कर सकते हैं। अगर आप इन उपायों को पूरी श्रद्धा के साथ करते हैं तो आप अपने मनपसंद व्यक्ति को अपना लाइफ पार्टनर बना सकते हैं।

relationships

आजकल ब्रेकअप और तलाक के दौर में हर कोई चाहता है कि कोई उसे सच्चा प्यार करने वाला लाइफ पार्टनर मिल जाए। जिसके साथ वह अपनी पूरी लाइफ स्पेंड कर सके। हालांकि कई बार लाइफ में ऐसे लोग भी आ जाते हैं, जो सुकून की जगह दर्द देकर चले जाते हैं। इनसे बचने और अपने लिए परफेक्ट पार्टनर की तलाश में लाल किताब के कुछ उपाय आपकी हेल्प कर सकते हैं।

विज्ञापन

आप लड़की हों या लड़के अगर आप अपना मनपसंद लाइफ पार्टनर चाहते हैं तो आप इन उपायों को अपना सकते हैं। ये ज्योतिष के बेहद कारगर उपायों में से एक हैं, जिनसे आपके लाइफ पार्टनर की तलाश पूरी हो सकती है।

विज्ञापन

माता लक्ष्मी को अर्पित करें सफेद मिठाई

शुक्र ग्रह को प्रेम संबंधों का कारक ग्रह माना गया है। इस कारण इसको मजबूत करना आपके लिए काफी आवश्यक है। आपको हर शुक्रवार को माता लक्ष्मी को सफेद मिठाई अर्पित करनी है। इससे आपको मनपसंद लाइफ पार्टनर मिलता है।

5 कुंवारी कन्याओं को खिलाएं खीर

लाल किताब में इस उपाय को काफी कारगर माना गया है। शुक्रवार के दिन 5 कुंवारी कन्याओं को खीर खिलाएं या फिर उन्हें भोजन कराएं, जिसमें सफेद चीजें खिलाएं।

विज्ञापन

गाय को खिलाएं गुड़ चना

ये काम आपको सोमवार और शुक्रवार के दिन करना है। शुक्र और चंद्रमा को संतुलित करने के लिए यह उपाय काफी प्रभावी है। शुक्र और चंद्रमा के संतुलित होने पर आपके लाइफ पार्टनर की तलाश खुद-ब-खुद पूरी हो जाएगी।

शिव-पार्वती का करें पूजन

भगवान शिव और पार्वती का रोज पूजन करें और डेली ‘ॐ पार्वती पतये नमः’ का 108 बार जाप करें। ऐसा करने से जल्द ही आपको मनपसंद लाइफ पार्टनर मिलता है।

विज्ञापन

सफेद चीजों का दान करें

शुक्रवार के दिन चावल, दूध, सफेद कपड़े और इत्र का दान किसी सुहागिन स्त्री को करें। इससे शुक्र ग्रह मजबूत होता है और अच्छे रिश्तों के योग बनते हैं।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Mohit Tiwari

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ