Tulsi Vivah 2025: हिन्दू धर्म में तुलसी विवाह हिंदू धर्म का एक पावन उत्सव है, जो हर साल कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन माता तुलसी (वृंदा) का विवाह भगवान विष्णु के शालिग्राम स्वरूप से सम्पन्न होता है। इसे देवी-देवता के विवाह के रूप में भी देखा जाता है और इस दिन से हिन्दू समाज मे विवाह उत्सव प्रारंभ होने का संकेत माना जाता है। वर्ष 2025 में यह पर्व 2 नवंबर, रविवार को मनाया जाएगा। आइए जानते हैं, इस पर्व का सही तिथि, पौराणिक कथा, पूजा विधि और धार्मिक महत्व?
कब है तुलसी विवाह 2025?
तिथि प्रारंभ: 2 नवंबर 2025 को सुबह 07:31 बजे
तिथि समाप्त: 3 नवंबर 2025 को सुबह 05:07 बजे
विवाह उत्सव की तारीख: 2 नवंबर, रविवार को ही मनाना श्रेष्ठ है।
तुलसी विवाह की पौराणिक कथा
तुलसी विवाह की कहानी अत्यंत रोचक है। पूर्वजन्म में तुलसी जी का नाम वृंदा था, जो राक्षस जलंधर की पत्नी थीं। वृंदा की पवित्रता और भक्ति के कारण जलंधर अजेय हो गया था। उसे मारने के लिए भगवान विष्णु को वृंदा से छल करना पड़ा। जब यह सत्य वृंदा को पता चला, तो उन्होंने भगवान विष्णु को पत्थर (शालिग्राम) बनने का श्राप दे दिया। बाद में जब माता लक्ष्मी ने विनती की, तो वृंदा ने अपना श्राप वापस लिया और सती हो गईं। उसी स्थान पर तुलसी का पौधा उगा और भगवान विष्णु ने वचन दिया कि वे शालिग्राम रूप में तुलसी से विवाह करेंगे। तभी से तुलसी विवाह की परंपरा चली आ रही है।
ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: यदि चाहते हैं सफलता, तो इन 6 गलतियों से बचें, वरना हो जाएंगे बर्बाद
तुलसी विवाह की पूजा विधि
पूजा स्थल सजाएं: शाम को तुलसी के गमले के पास गन्ने से मंडप बनाएं।
तुलसी और शालिग्राम की स्थापना करें: तुलसी जी को एक चौकी पर और शालिग्राम जी को दूसरी चौकी पर रखें।
गंगाजल स्नान: दोनों को गंगाजल से स्नान कराएं।
श्रृंगार करें: तुलसी जी को लाल चुनरी, बिंदी, चूड़ियाँ आदि अर्पित करें और शालिग्राम को पीले वस्त्र व फूल अर्पित करें।
तिलक और परिक्रमा: शालिग्राम को पीला और तुलसी को लाल चंदन से तिलक करें। फिर शालिग्राम की चौकी को हाथ में लेकर तुलसी जी की 7 बार परिक्रमा करें।
आरती और मंत्र: घी का दीप जलाकर आरती करें और वैवाहिक मंत्रों का जाप करें।
प्रसाद वितरण: अंत में प्रसाद बाँटें और सभी को विवाह की शुभकामनाएं दें।
तुलसी विवाह का महत्व
तुलसी विवाह न केवल एक धार्मिक अनुष्ठान है, बल्कि यह प्रेम, समर्पण और सच्ची निष्ठा का प्रतीक है। इस दिन की गई पूजा, कथा श्रवण और परंपरा का पालन घर में सुख-शांति और सौभाग्य लाता है। यह विवाह धार्मिक दृष्टि से शुभ विवाहों की शुरुआत मानी जाती है। इस दिन कुंवारी कन्याएं अच्छे जीवनसाथी की प्राप्ति के लिए व्रत करती हैं। तुलसी विवाह कराना, स्वयं विवाह कराने जितना पुण्यफलदायी माना गया है। तुलसी और शालिग्राम के इस मिलन को धर्म और प्रकृति के संगम के रूप में भी देखा जाता है।
ये भी पढ़ें: Hastrekha Prediction: हथेली पर इस तरह से करें पर्वतों की पहचान और खुद से जानें अपना भाग्य
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
9 hrs agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
10 hrs agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
12 hrs agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
13 hrs agoशारदीय नवरात्रि में अखंड ज्योति कैसे जलाएं? इन नियमों का रखें ध्यान
13 hrs agoआज है पितृ पक्ष का खास दिन, जानिए अमावस्या का महत्व और श्राद्ध मुहूर्त
18 hrs agoकैसे करें अपने-पराए की पहचान? चाणक्य नीति से जानिए लोगों की परख करना
1 day agoपितृपक्ष में करें पक्षियों वाला उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoनवरात्रि शुरू होने से पहले करें घर की सफाई, आज ही हटा दें ये 5 चीजें
1 day agoपितृ पक्ष अमावस्या पर शुभ संयोग, पितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये उपाय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines