---विज्ञापन---

Religion angle-right

Chanakya Niti: यदि चाहते हैं सफलता, तो इन 6 गलतियों से बचें, वरना हो जाएंगे बर्बाद

Chanakya Niti: भारत के महान राजनीतिज्ञ और नीतिकार चाणक्य की बताई 6 छोटी-छोटी बातों को समझकर अपने जीवन में उतार लें, तो न सिर्फ परेशानियों से बच सकते हैं, बल्कि एक सफल, सुखी और संतुलित जीवन भी जी सकते हैं। आइए जानते हैं, क्या हैं ये 6 बातें?

---विज्ञापन---

Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य न केवल एक महान रणनीतिकार और चिंतक थे, बल्कि उनके विचार आज भी जीवन को सफल बनाने में मदद करते हैं। चाणक्य की नीतियां इंसान की छोटी-छोटी गलतियों पर गहरी नजर डालती हैं। ये बताती हैं कि कैसे ये गलतियां पूरे जीवन को प्रभावित कर सकती हैं। आइए जानते हैं चाणक्य के अनुसार वो कौन-सी भूलें हैं जो जीवन को बर्बाद कर सकती हैं और आज के समय में उनसे कैसे बचा जा सकता है?

गुरु की अवहेलना करना

चाणक्य कहते हैं कि जो व्यक्ति अपने गुरु या मार्गदर्शक की बात नहीं मानता, वह जीवन में सुख और सफलता से वंचित रह जाता है। आज गुरु का मतलब सिर्फ शिक्षक नहीं, बल्कि माता-पिता, मेंटर या कोई अनुभवी व्यक्ति भी हो सकते हैं। उनके अनुभव से सीखें, क्योंकि वही सही दिशा दिखा सकते हैं।

---विज्ञापन---

धन का दुरुपयोग

धन का उपयोग बुद्धिमानी से न किया जाए तो वह जल्दी ही खत्म हो जाता है। चाणक्य का यह विचार आर्थिक संकट से बचने के लिए आज भी उतना ही जरूरी है। अनावश्यक खर्च, उधारी की आदत और बिना प्लानिंग के निवेश से बचकर रहने से कई परेशानियों से बचा जा सकता है।

ये भी पढ़ें: Hastrekha Prediction: हथेली पर इस तरह से करें पर्वतों की पहचान और खुद से जानें अपना भाग्य

---विज्ञापन---

अत्यधिक भोजन करना

चाणक्य नीति के अनुसार, अधिक खाना सिर्फ शरीर ही नहीं, मन और सोच को भी प्रभावित करता है। चाणक्य कहते हैं कि ज्यादा खाने वाला व्यक्ति हमेशा आलस्य और बीमारियों से घिरा रहता है।

बीमारी में गलत दवा का सेवन

चाणक्य ने स्वास्थ्य को सर्वोपरि बताया है। उनका कहना था कि बीमारी में सही इलाज न किया जाए या दवा का गलत सेवन हो तो जान भी जा सकती है।

---विज्ञापन---

धार्मिक कार्यों में लापरवाही

चाणक्य कहते हैं कि मानसिक शांति और सकारात्मक ऊर्जा के लिए धार्मिक कार्यों में श्रद्धा और शुद्धता बेहद जरूरी है। अगर व्यक्ति किसी पूजा, व्रत या अनुष्ठान में लापरवाही करता है तो उसका उल्टा प्रभाव पड़ सकता है।

अहम और क्रोध पर नियंत्रण

चाणक्य ने अपने नीति ग्रंथ में यह भी स्पष्ट किया है कि जो व्यक्ति अपने अहंकार और गुस्से को काबू में नहीं रख पाता, वह रिश्ते, करियर और समाज में सब कुछ खो सकता है। इसलिए खुद पर नियंत्रण रखना ही सच्ची बुद्धिमानी है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें: Chanakya Niti: चाणक्य की इन 5 नीतियों से जानिए, कैसे पाएं जीवन में सफलता, सुख और समृद्धि

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

First published on: Oct 14, 2025 12:33 PM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

श्यामनंदन पिछले 20 से अधिक वर्षों से पत्रकारिता और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में सक्रिय हैं। वर्तमान में वे News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं, जहां उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों को सटीक, सरल और उपयोगी जानकारी मिल सके। उन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से पत्रकारिता की पढ़ाई की है और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से ज्योतिष का सांगोपांग अध्ययन किया है। साल 2015 से वे धर्म और ज्योतिष विषय पर लगातार लिख रहे हैं और इस क्षेत्र में गहरी विशेषज्ञता रखते हैं। धार्मिक परंपराओं, वैदिक ज्योतिष, ग्रह-गोचर, राशिफल, अंक ज्योतिष, वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र, व्रत-त्योहार, पूजा-पद्धति और आध्यात्मिक विषयों को आसान और भरोसेमंद भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी पहचान है। डिजिटल मीडिया, SEO और कंटेंट रणनीति की उन्हें गहरी और अच्छी समझ है।

संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 𝕀𝕟 ~ LinkedIn:
https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 𝕏 ~ Twitter/X: @Shyamnandan_K 𝔽 ~ facebook: https://www.facebook.com/shyamnandank73

Read More

संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola