Tulsi Plant Vastu Tips: तुलसी के पौधे का भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी से संबंध माना जाता है. तुलसी के पौधे की जड़ में जल चढ़ाने और तुलसी के नीचे दीपक जलाना शुभ माना जाता है. पूजा के लिए तुलसी के पत्ते का इस्तेमाल भी किया जाता है. इसका खास धार्मिक महत्व बताया गया है. बता दें कि, मान्यताओं के अनुसार, तुलसी को देवी स्वरूपा और भगवान विष्णु की पत्नी के रूप में माना जाता है. कई बार तुलसी के पौधे में आस-पास दूर्वा घास उग जाती है.
कैसा होता है तुलसी के पौधे में दूर्वा उगना?
हिंदू धर्म में तुलसी के पौधे की तरह ही दूर्वा का अपना महत्व है. दूर्वा घास गणेश जी को अर्पित की जाती है. पूजा में दूर्वा घास का इस्तेमाल किया जाता है. ऐसे में तुलसी के पौधे के चारों तरफ अचानक दूर्वा घास का उगना शुभ माना जाता है. यह कई शुभ संकेत देता है. तुलसी के आसपास दूर्वा उगना कई मायनों में शुभ होता है. आइये इससे क्या संकेत मिलते हैं इसके बारे में जानते हैं.
सुख-समृद्धि का संकेत – दूर्वा घास गणेश जी को अति प्रिय होती है. गणेश जी की पूजा में दूर्वा घास जरूर चढ़ाई जाती है. यह गणेश जी के आशीर्वाद और जीवन में सुख-समृद्धि के आगमन का प्रतीक होता है. तुलसी के गमले में दूर्वा का उगना शुभ और लाभकारी माना जाता है.
नकारात्मकता का नाश – अगर घर में नकारात्मक ऊर्जा है. ऐसे में तुलसी के पौधे में घास उगना नकारात्मकता के नाश की ओर इशारा करता है. यह घर में सकारात्मक ऊर्जा के आने का संकेत होता है. इसका अर्थ है कि, घर की कोई बला टल गई है. तुलसी में दूर्वा उगने पर जीवन के काम निर्विघ्न पूरे होते हैं. यह जीवन में खुशियों के आने का संकेत होता है.
आर्थिक स्थिति में सुधार – तुलसी के पौधे में दूर्वा घास उग जाती है, तो यह शुभ मानी जाती है. यह आपके आर्थिक जीवन में सफलता मिलने की ओर इशारा करती है. दूर्वा घास के उगने का अर्थ है कि, आपको नौकरी और व्यापार में लाभ होगा. इससे आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आएगा. यह करियर में तरक्की की ओर इशारा करती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.