भारतीय परंपरा में तुलसी के पौधे को अत्यंत पवित्र और शुभ माना गया है। हिंदू धर्म में तुलसी न सिर्फ एक औषधीय पौधा है, बल्कि उसे देवी लक्ष्मी का रूप माना जाता है। माना जाता है कि जिस घर में तुलसी का पौधा होता है, वहां सुख-शांति, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है। सुबह-शाम तुलसी के आगे दीप जलाने से घर का वातावरण शुद्ध और शांतिपूर्ण बना रहता है।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि तुलसी का पौधा लगाने के भी कुछ खास नियम होते हैं? वास्तु शास्त्र में बताया गया है कि अगर तुलसी के साथ कुछ गलतियां कर दी जाएं तो इसके लाभ मिलने की बजाय हानि भी हो सकती है। ऐसी ही एक बड़ी गलती है– तुलसी के पास शमी का पौधा लगाना।
तुलसी और शमी एक साथ क्यों नहीं?
शमी का पौधा भी हिंदू धर्म में पवित्र माना जाता है। खासतौर पर शनि देव की पूजा में इसका महत्व है। यह नकारात्मक ऊर्जा को दूर करता है और शनि दोष से राहत देता है। लेकिन वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी और शमी दोनों की प्रकृति एक-दूसरे से विपरीत होती है। तुलसी जहां सौम्यता, शांति और लक्ष्मी का प्रतीक है, वहीं शमी गंभीरता, तप और शनि की शक्ति से जुड़ी हुई है। जब इन दोनों पौधों को एक साथ रखा जाता है, तो उनके एनर्जी फील्ड आपस में टकराते हैं, जिससे घर में असंतुलन और नकारात्मकता पैदा हो जाती है।
ये भी पढ़ें: यहां है भगवान विष्णु का दूसरा बैकुंठ, एक बार दर्शन मात्र से मिलता है मोक्ष
होते हैं ये दुष्प्रभाव?
- घर में शांति की बजाय अशांति बढ़ सकती है
- आर्थिक परेशानियां शुरू हो सकती हैं
- मां लक्ष्मी की कृपा कम होने लगती है
- परिवार के सदस्यों के बीच तनाव या झगड़े बढ़ सकते हैं
क्या करें?
यदि आपने तुलसी के पास शमी का पौधा लगा रखा है, तो बिना देर किए शमी के पौधे को किसी और दिशा या कोने में शिफ्ट कर दें। शमी को घर के दक्षिण-पश्चिम या पश्चिम दिशा में लगाना शुभ माना जाता है। इससे शमी का भी लाभ मिलेगा और तुलसी का पवित्र प्रभाव भी बना रहेगा। इसके अलावा, तुलसी जी के पास दूधवाले पौधे, जैसे आक, सदाबहार आदि और कांटेदार पौधे, जैसे कैक्टस बिल्कुल नहीं लगाना चाहिए।
आपको बता दें कि तुलसी का पौधा जितना पवित्र है, उतना ही जरूरी है इसे सही ढंग से और सही स्थान पर लगाना। वास्तु नियमों का पालन करने से जीवन में सुख-शांति बनी रहती है और नकारात्मक ऊर्जा दूर रहती है। तो आज ही एक बार अपने तुलसी स्थान को जांचें कि कहीं आपने भी अनजाने में कोई वास्तु दोष तो नहीं कर दिया है?
ये भी पढ़ें: सुराही या मिट्टी का घड़ा अचानक टूटना शुभ या अशुभ? जानें क्या कहता है ज्योतिष और वास्तु शास्त्र
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
कष्टों को दूर करेंगी मां विंध्यवासिनी, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 hr agoकैसे शुरू हुई रावण का पुतला जलाने की परंपरा? जानिए रावण दहन का इतिहास
3 hrs agoशारदीय नवरात्रि के चौथे दिन करें मां कूष्मांडा की पूजा, जानें पूजा विधि
6 hrs agoनवरात्रि में जरूर गाएं माता रानी के ये 3 भजन, पढ़ें लिरिक्स
22 hrs agoनवरात्रि में दुर्गा सप्तशी का पाठ करेगा कल्याण, पंडित सुरेश पांडेय ने बताया
1 day agoमंगलवार के साथ ही शनिवार को भी होती है हनुमान जी की पूजा, जानिए वजह
1 day agoआज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन, जानिए मां चंद्रघंटा की पूजा विधि और आरती
1 day agoनवरात्रि में कैसे करनी चाहिए पूजा? पंडित सुरेश पांडेय ने बताया सही तरीका
1 day agoनवरात्रि व्रत के दौरान इन नियमों का रखें ध्यान, वरना नहीं मिलेगा पूजा का फल
2 days agoकितने दिनों बाद उतारें कलावा? जानिए रक्षासूत्र से जुड़े हुए धार्मिक नियम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines