Tulsi ke Niyam: हिंदू धर्म और वास्तु शास्त्र में तुलसी का विशेष स्थान माना गया है. तुलसी को केवल पौधा नहीं, बल्कि सुख, शांति और समृद्धि का प्रतीक कहा गया है. साल 2026 इस मामले में और भी खास बनने वाला है, क्योंकि यह वर्ष गुरुवार से शुरू हो रहा है और इसका स्वामी देवगुरु बृहस्पति माना गया है. इसी कारण 2026 में गुरुवार के दिन तुलसी लगाना अत्यंत शुभ फल देने वाला माना जा रहा है. आइए जानते हैं, इस दिन तुलसी लगाने के क्या-क्या लाभ हैं?
2026 क्यों माना जा रहा है विशेष वर्ष?
ज्योतिष के अनुसार, जिस दिन से वर्ष आरंभ होता है, उसी ग्रह का प्रभाव पूरे साल रहता है. साल 2026 की शुरुआत गुरुवार से हो रही है. गुरुवार के अधिपति देवगुरु बृहस्पति माने जाते है. बृहस्पति ज्ञान, धन, धर्म और सौभाग्य के कारक ग्रह माने जाते है. इस वजह से 2026 को गुरु बृहस्पति का वर्ष कहा जा रहा है. ऐसे वर्ष में किए गए शुभ कार्य जल्दी फल देते है.
गुरुवार और तुलसी का गहरा संबंध
गुरुवार का दिन भगवान विष्णु को समर्पित माना जाता है. तुलसी को भी भगवान विष्णु और श्रीकृष्ण को अत्यंत प्रिय माना गया है. धार्मिक मान्यता के अनुसार, गुरुवार के दिन घर में तुलसी का पौधा लगाने से भगवान विष्णु की विशेष कृपा प्राप्त होती है. इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिति मजबूत होने लगती है.
यह भी पढ़ें: Lucky Gemstone: ये 2 शक्तिशाली रत्न जगा देते हैं इन राशियों का सोया नसीब, लव लाइफ में आ जाती है नई जान
तुलसी लगाने का सही समय
हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक महीना तुलसी लगाने के लिए सबसे उत्तम माना जाता है. इस महीने में तुलसी विवाह और नियमित पूजा का विशेष महत्व होता है. साल 2026 में यदि कार्तिक माह के किसी शुभ गुरुवार को तुलसी लगाई जाए, तो इसका प्रभाव कई गुना बढ़ सकता है. सुबह के समय, स्नान के बाद तुलसी लगाना श्रेष्ठ माना जाता है.
दिशा और देखभाल के नियम
वास्तु के अनुसार, तुलसी का पौधा घर के उत्तर, पूर्व या उत्तर-पूर्व दिशा में लगाना लाभकारी माना जाता है. पौधे को साफ स्थान पर रखें और नियमित रूप से जल दें. ध्यान रखें कि रविवार और एकादशी के दिन तुलसी को जल न दें और न ही पत्ते तोड़ें. ऐसा करना अशुभ माना जाता है.
2026 में तुलसी से जुड़ा विशेष लाभ
साल 2026 में गुरुवार के दिन तुलसी लगाने से धन आगमन के नए अवसर बन सकते है. घर का वातावरण शांत रहता है और पारिवारिक कलह कम होती है. विद्यार्थियों के लिए यह एकाग्रता बढ़ाने वाला माना जाता है और व्यापारियों को स्थिर लाभ मिलने की मान्यता है. यदि आप आने वाले वर्ष में भाग्य का पूरा साथ चाहते है, तो 2026 के किसी शुभ गुरुवार को तुलसी अवश्य लगाइए. यह छोटा सा उपाय जीवन में बड़े बदलाव ला सकता है.
यह भी पढ़ें: Lucky Flowers: इन 5 फूलों से खुलता है किस्मत का ताला, बनते हैं धन लाभ के प्रबल योग, करें ये उपाय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
धनतेरस, दिवाली से लेकर भाई दूज तक की सही तारीख जानें, देखें लिस्ट
47 mins ago5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
3 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
5 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
7 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines