Lucky Gemstone: ये 2 शक्तिशाली रत्न जगा देते हैं इन राशियों का सोया नसीब, लव लाइफ में आ जाती है नई जान

Lucky Gemstone: ज्योतिष शास्त्र के ब्रांच रत्न शास्त्र में दो राशि विशेष के लिए 2 बेहद खास रत्नों की चर्चा मिलती है। कहते हैं, ये दोनों रत्न इन राशियों की सोई तकदीर को जगा देते हैं और यदि रिलेशनशिप और लव लाइफ में कोई इश्यू है, तो उसमें नई जान ला देते हैं। आइए जानते हैं, ये राशियां और उनसे जुड़े ये नायाब रत्न कौन-से हैं?

vrishabh-tula-heera-opal-ratn

Lucky Gemstone: ज्योतिष शास्त्र के अनुसार हर व्यक्ति की जिंदगी पर ग्रहों का गहरा असर पड़ता है। कुछ समय पर ग्रहों की चाल बदलने से ही हमारी जिंदगी में बदलाव महसूस होने लगते हैं, जिसमें कुछ बदलाव नेगेटिव तो कुछ पॉजिटिव होते हैं। रत्नशास्त्र में ऐसे कई रत्न बताए गए हैं, जो ग्रहों के विपरीत प्रभाव को कम करने में मदद करते हैं। राशिचक्र की दूसरी राशि वृषभ और सातवीं राशि तुला भी ऐसे ही रत्नों से अपनी जिंदगी में सुख-समृद्धि और प्यार की नई ऊर्जा ला सकते हैं। आइए जानते हैं, ये शक्तिशाली और लकी रत्न कौन-से हैं?

विज्ञापन

हीरा – सोया नसीब जगाने वाला रत्न

वृषभ और तुला राशि वालों के लिए हीरा सबसे उत्तम रत्न माना गया है। यदि आपकी कुंडली में शुक्र ग्रह कमजोर है तो हीरे की अंगूठी पहनना शुभ रहता है। यह रत्न शुक्र की शक्ति को मजबूत करता है और कहते हैं कि यह सोए हुए नसीब को भी जगा देता है। हीरे की ऊर्जा व्यक्ति के करियर और धन में स्थिरता लाती है। साथ ही यह जीवन में खुशहाली बढ़ाता है। अगर लव लाइफ में कोई कठिनाई है तो हीरा पहनने से रिश्तों में मिठास और समझ बढ़ती है।

विज्ञापन

ओपल – लव लाइफ में आती है नई जान

ओपल रत्न भी वृषभ और तुला राशि वालों के लिए बहुत फायदेमंद है। यह जीवन में आए उतार-चढ़ाव को कम करता है और मानसिक शांति देता है। ओपल पहनने से आपकी प्रेम जीवन में नई ऊर्जा आती है। पुराने विवाद और असमंजस धीरे-धीरे खत्म होते हैं। रिश्तों में भरोसा और समझदारी बढ़ती है। यही वजह है कि प्रेम जीवन में सुधार के लिए ओपल का प्रयोग अत्यंत लाभकारी माना गया है।

विज्ञापन

क्यों पहनें ये रत्न?

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्धन शांडिल्य बताते हैं कि हीरा और ओपल दोनों ही रत्न वृषभ और तुला राशि के लिए विशेष रूप से काम करते हैं। हीरा आपके नसीब को मजबूत करता है और जीवन में समृद्धि लाता है। ओपल आपके रिश्तों और प्रेम जीवन में नई खुशियां जोड़ता है। इन रत्नों को पहनकर आप ग्रहों के विपरीत प्रभाव को कम कर सकते हैं और अपने जीवन में स्थिरता और आनंद ला सकते हैं।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ