Lucky Flowers: इन 5 फूलों से खुलता है किस्मत का ताला, बनते हैं धन लाभ के प्रबल योग, करें ये उपाय

Lucky Flowers: हिन्दू परंपरा में कुछ फूल केवल पूजा तक सीमित नहीं, बल्कि सौभाग्य के द्वार खोलने वाले माने जाते हैं. इन फूलों की खुशबू और रंग से धन, शांति और सफलता के योग बनते हैं. जानिए ये 5 शुभ फूल कौन से हैं, कैसे करें सही उपाय और किस फूल से बदल सकती है किस्मत?

Lucky-Flowers

Lucky Flowers: हिन्दू धर्म में फूल सभी देवताओं को बेहद प्रिय माने गए हैं. ये केवल सुंदरता ही नहीं, बल्कि सकारात्मक ऊर्जा और शुभ संकेत भी देते हैं. भारतीय परंपरा में कुछ फूल ऐसे माने जाते हैं, जिनकी सुगंध और रंग से वातावरण पवित्र होता है. इन फूलों से सौभाग्य के योग बनते हैं. माना जाता है कि सही विधि से इन फूलों का उपयोग करने पर धन, शांति और सफलता का मार्ग खुलता है. आइए जानते हैं, ऐसे 5 शुभ फूलों के बारे में, जो जीवन में खुशहाली लाने में सहायक माने जाते हैं.

विज्ञापन

हरसिंगार का पवित्र स्पर्श

हरसिंगार का सफेद फूल और पीला डंठल बहुत शुभ माना जाता है. इसे सुबह पूजा में अर्पित करना उत्तम माना गया है. भगवान विष्णु को यह फूल प्रिय है. घर में इसकी सुगंध रहने से मन शांत रहता है और धन से जुड़ी बाधाएं कम होती हैं.

विज्ञापन

कमल से आती है लक्ष्मी कृपा

कमल का फूल समृद्धि और वैभव का प्रतीक है. माता लक्ष्मी को कमल अर्पित करने से धन लाभ के योग बनते हैं. रोज पूजा स्थान में कमल रखने से सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है. कर्ज या आर्थिक तनाव के समय कमल की पंखुड़ियां विशेष रूप से उपयोगी मानी जाती हैं.

टेसू से दूर होती है तंगी

टेसू को पलाश का फूल भी कहा जाता है. इसका रंग गहरा केसरिया लाल होता है. इसे नारियल के साथ बांधकर तिजोरी या धन स्थान पर रखने से आर्थिक स्थिति मजबूत होती है. यह फूल घर में ऊर्जा और उत्साह का संचार करता है.

विज्ञापन

गुड़हल से भाग्य जागरण

गुड़हल का फूल घर के मुख्य द्वार पर शुभ संकेत देता है. जल में गुड़हल डालकर सूर्य को अर्पित करने से आत्मविश्वास बढ़ता है. कार्यक्षेत्र से जुड़ी समस्याओं में शनिवार के दिन माता काली को गुड़हल अर्पित करना लाभकारी माना जाता है.

विज्ञापन

अपराजिता का दिव्य प्रभाव

अपराजिता का नीला फूल भगवान शिव को अर्पित किया जाता है. शिवलिंग पर इसे चढ़ाने से ग्रह दोष और मानसिक तनाव कम होते हैं. शनिवार को शनि देव को यह फूल अर्पित करने से अनुशासन और अच्छे कर्मों की प्रेरणा मिलती है.

फूलों के साथ रखें ये ध्यान

ज्योतिषाचार्य हर्षवर्द्धन शांडिल्य बताते हैं कि घर में हमेशा ताजे फूल ही रखें. सूखे फूल तुरंत हटा दें. पूजा के समय मन को शांत रखें. फूलों को सम्मान के साथ प्रयोग करें. इससे घर का वातावरण शुभ और ऊर्जा से भरपूर रहता है. इन सरल उपायों से जीवन में सकारात्मक बदलाव देखा जा सकता है. फूलों की शक्ति से सौभाग्य का द्वार खुलता है और धन लाभ के अवसर बढ़ते हैं.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ