Tulsi Ke Niyam: हिंदू संस्कृति और धर्मं में में तुलसी का पौधा केवल एक पौधा नहीं, बल्कि पवित्रता और समृद्धि का प्रतीक माना गया है. मान्यता है कि जहां तुलसी होती है, वहां सकारात्मक ऊर्जा बनी रहती है. कई घरों में रोज तुलसी पूजन किया जाता है. इसे सुख, शांति और धन से जोड़ा जाता है. जब तक तुलसी का पौधा हरा-भरा रहता है, इसे घर-परिवार की खुशहाली का संकेत समझा जाता है. आइए जानते हैं, तुलसी का सूखना क्या अहम संकेत देता है और यदि तुलसी सूख जाए तो क्या करें?
तुलसी का सूखना क्यों है अशुभ
वास्तु शास्त्र के अनुसार तुलसी का हरा रहना शुभ संकेत माना जाता है. अगर पौधा बिना किसी स्पष्ट कारण के सूख जाए, तो इसे चेतावनी के रूप में देखा जाता है. ऐसा माना जाता है कि यह आर्थिक तनाव, मानसिक अशांति या घर के वातावरण में नकारात्मकता का संकेत हो सकता है, जो समय के साथ बढ़ती जाती है.
अनदेखा न करें तुलसी का मुरझाना
ठंड या अधिक गर्मी में तुलसी पर असर पड़ सकता है. कई बार पानी की कमी, धूप का अभाव या मिट्टी खराब होने से भी पौधा सूख जाता है. लेकिन अगर देखभाल के बाद भी तुलसी बार बार मुरझा रही है, तो इसे अनदेखा नहीं करना चाहिए.
ये भी पढ़ें: Name Personality Traits: मेहनत से किस्मत को अपनी ओर मोड़ लेते हैं ‘अ’ नाम वाले लोग, काम से नहीं करते हैं कंप्रोमाइज
तुलसी के सूखने पर करें ये काम
अगर तुलसी पूरी तरह सूख जाए, तो उसे घर में ज्यादा समय तक न रखें. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सूखे पौधे को साफ कपडे में लपेट कर नदी, तालाब या बहते जल में प्रवाहित कर देना उचित माना जाता है. इससे नकारात्मक प्रभाव कम होने की बात कही जाती है.
इस तरह से लगाएं नया तुलसी पौधा
सूखी तुलसी हटाने के बाद घर में नया पौधा अवश्य लगाएं. तुलसी के लिए उत्तर या पूर्व दिशा को बेहतर माना जाता है. गमले की मिट्टी साफ और उपजाऊ होनी चाहिए. पौधे को जमीन से थोड़ा ऊंचा स्थान देना अच्छा रहता है.
रोजाना ऐसे करें तुलसी की देखभाल
तुलसी को रोज थोड़ा पानी दें, लेकिन जल भराव न होने दें. सुबह की धूप तुलसी के लिए लाभदायक मानी जाती है. गमले के आसपास साफ सफाई रखें. सप्ताह में एक बार मिट्टी को हल्का सा कुरेद दें ताकि हवा का संचार बना रहे.
इसका भी रखें ध्यान
तुलसी के पास कचरा, जूते या भारी सामान न रखें. शाम के समय दीपक जलाना कई लोग शुभ मानते हैं. नियमित देखभाल से न केवल पौधा स्वस्थ रहता है, बल्कि घर का वातावरण भी संतुलित बना रहता है. मां लक्ष्मी की प्रसन्नता बनी रहती है और घर में बरकत होती है.
यह भी पढ़ें: Lucky Gemstones: कमजोर कम्यूनिकेशन स्किल को निखारने का ज्योतिष उपाय, तुरंत पहनें ये शक्तिशाली रत्न
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है।News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
5 नवंबर को है गोवत्स द्वादशी, जरूर करें गायों और बछड़ों की पूजा
2 hrs agoकष्टों से मुक्ति के लिए करें 'श्री सूक्त' का पाठ, मिलेगी सुख-समृद्धि
4 hrs agoछोटी दिवाली पर की जाती है हनुमान पूजा, जानिए क्या है धार्मिक कारण?
6 hrs agoकब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
1 day agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
1 day ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
1 day agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
1 day agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
1 day agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines