Lunar Eclipse (chandra grahan) 2026 Date & Time: हिन्दू धर्म में चंद्र ग्रहण को एक महत्वपूर्ण धार्मिक घटना माना गया है, जिसका ज्योतिष शास्त्र में भी विशेष महत्व है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 3 मार्च 2026 की दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चंद्र ग्रहण (भारतीय समय के अनुसार) लगेगा, जबकि सुबह 09 बजकर 39 मिनट से शाम 06 बजकर 46 मिनट तक सूतक काल रहेगा. इस दौरान मानव जीवन के अलावा पर्यावरण, पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों पर भी अच्छा-खासा प्रभाव पड़ेगा.
आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए, जिससे न सिर्फ आप बल्कि आपका पूरा परिवार चंद्र ग्रहण के दौरान फैले अशुभ प्रभाव से बच सके.
चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें?
- चंद्र ग्रहण के खत्म होने के बाद अपने घर की अच्छे से साफ-सफाई करें. साथ ही पूरे घर में गंगाजल छिड़कें. इससे आप ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचे रहेंगे.
- चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए. इससे आपके ऊपर ग्रहण के दौरान वातावरण में फैली नकारात्मक ऊर्जा हावी नहीं होगी.
- जब चंद्र ग्रहण खत्म हो जाए तो स्नान करने के बाद देवी-देवताओं की पूजा करें. इससे आपके ऊपर नेगेटिव एनर्जी हावी नहीं होगी, बल्कि पुण्य मिलेगा.
- कुछ मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान फैली नकारात्मक ऊर्जा से खाना दूषित हो जाता है, जिससे बचने के लिए आप भोजन में तुलसी का पत्ता रख सकते हैं. माना जाता है कि जिस भोजन में तुलसी का पत्ता होता है, वो खराब नहीं होता है और न ही उसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
- ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आप दूध, चांदी से बनी चीजें, चावल, तिल या सफेद कपड़ों का दान कर सकते हैं.
कैसे पहचानें ग्रहण के प्रभाव को?
शास्त्रों में एक ऐसे अचूक उपाय के बारे में बताया गया है, जिससे आपको पता चल सकता है कि आपके घर में चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ा है या नहीं. ग्रहण के प्रभाव को पहचानने के लिए चंद्र ग्रहण के शुरू होने से पहले ही घर के कोने में सरकंडा की एक लकड़ी रख दें, जिसकी ऊंचाई एक जगह पर लिख लें. ग्रहण खत्म होने के बाद लकड़ी की लंबाई को फिर से चेक करें. यदि लकड़ी की लंबाई बढ़ती है तो ये संकेत है कि आपके घर पर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ा है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
वास्तु टिप्स: इन 5 चीजों को जमीन पर न रखें, घर से चली जाती है सुख-समृद्धि
13 hrs agoकब है नरक चतुर्दशी? जानिए छोटी दिवाली की तारीख और यम का दीपक जलाने का महत्व
15 hrs agoचाणक्य नीते में बताए गए हैं अच्छे बेटे के गुण, रोशन करते हैं परिवार का नाम
19 hrs agoआज है पापांकुशा एकादशी, पापों से मुक्ति के लिए करें विष्णु भगवान की पूजा
22 hrs agoफूलों के उपाय से बनेंगे बिगड़े काम, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day ago25 अक्टूबर को है कोजागरी लक्ष्मी पूजा, मिलेगा सुख-समृद्धि का आशीर्वाद
1 day agoआज या कल, कब है पापांकुशा एकदाशी? जानिए व्रत का सही दिन
1 day agoशाम के समय ही क्यों किया जाता है रावण दहन? जानिए इस परंपरा का कारण
2 days agoरावण की सेना में थे कई मायावी योद्धा, मनुष्य ही नहीं, देवता तक खाते थे भय
2 days agoदशहरा पर 'राम नाम' के जाप से होगा बेड़ा पार, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines