---विज्ञापन---

Religion angle-right

Total Lunar Eclipse 2026: चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद करें ये काम, Chandra Grahan के अशुभ प्रभाव से बचेंगे

Lunar Eclipse 2026 Date & Time: 3 मार्च 2026 को चंद्र ग्रहण लग रहा है, जो कि भारत में दिखाई देगा. ऐसे में इसका सूतक काल भी मान्य होगा. शास्त्रों में बताया गया है कि चंद्र ग्रहण के समय वातावरण में नकारात्मक ऊर्जा फैल जाती है, जिसकी वजह से ग्रहण खत्म होने के बाद वातावरण को शुद्ध करना जरूरी होता है. चलिए जानते हैं चंद्र ग्रहण के समय और ग्रहण खत्म होने के बाद करने वाले उपायों के बारे में.

---विज्ञापन---

Lunar Eclipse (chandra grahan) 2026 Date & Time: हिन्दू धर्म में चंद्र ग्रहण को एक महत्वपूर्ण धार्मिक घटना माना गया है, जिसका ज्योतिष शास्त्र में भी विशेष महत्व है. द्रिक पंचांग के अनुसार, इस बार 3 मार्च 2026 की दोपहर 3 बजकर 20 मिनट से लेकर शाम 6 बजकर 47 मिनट तक चंद्र ग्रहण (भारतीय समय के अनुसार) लगेगा, जबकि सुबह 09 बजकर 39 मिनट से शाम 06 बजकर 46 मिनट तक सूतक काल रहेगा. इस दौरान मानव जीवन के अलावा पर्यावरण, पेड़-पौधों और पशु-पक्षियों पर भी अच्छा-खासा प्रभाव पड़ेगा.

आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करना चाहिए, जिससे न सिर्फ आप बल्कि आपका पूरा परिवार चंद्र ग्रहण के दौरान फैले अशुभ प्रभाव से बच सके.

---विज्ञापन---

चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद क्या करें?

  • चंद्र ग्रहण के खत्म होने के बाद अपने घर की अच्छे से साफ-सफाई करें. साथ ही पूरे घर में गंगाजल छिड़कें. इससे आप ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचे रहेंगे.
  • चंद्र ग्रहण खत्म होने के बाद स्नान जरूर करना चाहिए. इससे आपके ऊपर ग्रहण के दौरान वातावरण में फैली नकारात्मक ऊर्जा हावी नहीं होगी.
  • जब चंद्र ग्रहण खत्म हो जाए तो स्नान करने के बाद देवी-देवताओं की पूजा करें. इससे आपके ऊपर नेगेटिव एनर्जी हावी नहीं होगी, बल्कि पुण्य मिलेगा.
  • कुछ मान्यताओं के अनुसार, ग्रहण के दौरान फैली नकारात्मक ऊर्जा से खाना दूषित हो जाता है, जिससे बचने के लिए आप भोजन में तुलसी का पत्ता रख सकते हैं. माना जाता है कि जिस भोजन में तुलसी का पत्ता होता है, वो खराब नहीं होता है और न ही उसका स्वास्थ्य पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है.
  • ग्रहण के अशुभ प्रभाव से बचने के लिए आप दूध, चांदी से बनी चीजें, चावल, तिल या सफेद कपड़ों का दान कर सकते हैं.

ये भी पढ़ें- Chandra Grahan: 3 मार्च को लगेगा साल 2026 का पहला ‘चंद्र ग्रहण’, जानें दिल्ली-नोएडा समेत अन्य शहरों में कितने बजे दिखेगा Lunar Eclipse

कैसे पहचानें ग्रहण के प्रभाव को?

शास्त्रों में एक ऐसे अचूक उपाय के बारे में बताया गया है, जिससे आपको पता चल सकता है कि आपके घर में चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ा है या नहीं. ग्रहण के प्रभाव को पहचानने के लिए चंद्र ग्रहण के शुरू होने से पहले ही घर के कोने में सरकंडा की एक लकड़ी रख दें, जिसकी ऊंचाई एक जगह पर लिख लें. ग्रहण खत्म होने के बाद लकड़ी की लंबाई को फिर से चेक करें. यदि लकड़ी की लंबाई बढ़ती है तो ये संकेत है कि आपके घर पर चंद्र ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ा है.

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

First published on: Feb 27, 2026 09:52 AM

End of Article

About the Author

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More

Nidhi Jain

निधि की पढ़ने और लिखने में हमेशा से रुचि रही है. इन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रतिष्ठित न्यूजपेपर में न्यूज राइटिंग से की थी, जिसके बाद देश-विदेश, लाइफस्टाइल, धर्म और आध्यात्मिक विषयों पर व्यापक अध्ययन किया. अब पिछले 4 साल से वह डिजिटल मीडिया से जुड़ी हुई हैं. वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन में काम कर रही हैं.

📧 Email: nidhi.jain@bagconvergence.in

🐦 Twitter/X: https://x.com/jainidhi125?

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola