Tortoise Ring Wearing Side Effects: आजकल बाजारों से लेकर सुनार की दुकान तक, एक खास अंगूठी आपने भी देखी होगी जिस पर कछुआ बना हुआ होगा। वहीं, कई लोगों के हाथ में भी आपने कछुए की अंगूठी को देखा होगा। देखा-देखी में आपका भी कछुए की अंगूठी पहनने का मन भी हुआ होगा। हालांकि, क्या आप जानते हैं कि कछुए की अंगूठी को पहनना हर किसी के लिए लकी साबित नहीं हो सकता है। कछुए की अंगूठी से अगर कोई रंक, राजा बन सकता है तो कोई राजा, रंक भी बन सकता है।
ज्योतिष शास्त्र की तरह रत्न शास्त्र में कई रत्नों के बारे में बताया जाता है। कछुए की अंगूठी को पहनना शुभ माना गया है लेकिन शास्त्र में कुछ राशियों के लिए कछुए की अंगूठी को पहनना अशुभ माना गया है। कहा जाता है कि कुछ राशि के लोगों के कछुए की अंगूठी फलदायी नहीं बल्कि कई तरह से नुकसानदायक होती है। आज हम आपको उन राशियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिनके लिए कछुए की अंगूठी पहनना शुभ नहीं होता है।
कछुए का विशेष महत्व क्या है?
भगवान विष्णु का कच्छप अवतार का स्वरूप कछुआ कहलाता है और ये पानी में रहना वाला एक जीव है और समुद्र मंथन के दौरान मां लक्ष्मी जल में से ही प्रकट हुईं थी। ऐसे में कछुए की अंगूठी पहनने वाले लोगों पर मां लक्ष्मी की खास कृपा होती है। उग्र स्वभाव और आर्थिक स्थिति सही न होने वालों के लिए कछुए की अंगूठी को धारण करना लाभकारी होता है। हालांकि, रत्न शास्त्र में सभी राशि के लोगों के लिए कछुए की अंगूठी को धारण करना शुभ नहीं होता है।
मेष राशि (Aries)
जल तत्व की राशियों में से एक मेष राशि है। अगर आपकी राशि मेष है तो आपको कछुए की अंगूठी को नहीं पहनना चाहिए। आपके बने बनाए कार्य बिगड़ सकते हैं। अगर आपको लगता है कि आपके लिए कछुए की अंगूठी को धारण करना शुभ हो सकता है तो बिना ज्योतिष को अपनी कुंडली दिखाए। इसको धारण न करें, वरना आर्थिक समस्या का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि (Virgo)
कन्या राशि भी जल तत्व की राशियों में से एक है और अगर इस राशि के लोग कछुए की अंगूठी पहनते हैं तो उन्हें आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ता है। कछुए की अंगूठी पहनने पर शीत की प्रकृति अधिक बढ़ जाती है और फिर नुकसान होने की संभावना भी बढ़ जाती है।
ये भी पढ़ें- कछुए की अंगूठी पहनते हैं तो ना करें ये गलतियां
वृश्चिक राशि (Scorpio)
आपको भी कछुए की अंगूठी नहीं पहननी चाहिए। ये राशि भी जल तत्व की राशियों में से एक है। इनके लिए कछुए की अंगूठी पहनना अशुभ होती है। आपके कई काम भी बिगड़ सकते हैं। अगर धारण करने पर आपको शुभ फल दिख रहे हैं तब भी एक बार ज्योतिष विशेषज्ञ से संपर्क करें। हो सकता है कि अपनी राशि के कारण आपको बाद में घाटे का सामना करना पड़े।
मीन राशि (Pisces)
मीन भी उन राशियों में से एक है जिनके लिए कछुए की अंगूठी को पहनना शुभ नहीं होता है। कछुए की अंगूठी को धारण करने से आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ सकता है।
किस धातु की पहननी चाहिए कछुए की अंगूठी?
कछुए की अंगूठी को हमेशा चांदी के धातु में धारण करना चाहिए। इसे धारण करते समय ये ध्यान रखें कि कछुए का मुख आपकी तरफ हो, जिससे आपकी ओर धन आकर्षित होता है। बाहर की तरफ कछुए का मुख होने पर धन आपकी तरफ आकर्षित नहीं होता है और आपको आर्थिक नुकसान हो सकता है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र पर आधारित हैं और केवल जानकारी के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- प्राइवेट पार्ट से लेकर छाती पर तिल होने का मतलब
संबंधित खबरें
आज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
8 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
10 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
10 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
11 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
13 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
15 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoआज अमावस्या पर करें पितृ स्त्रोत का पाठ, तीन पीढ़ियों के पूर्वज होंगे तृप्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines