हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB

Tithi vs Date: 'तिथि' और 'तारीख' को एक समझने की न करें भूल, जानें इनके बीच का Real Difference

Credit- AI Gemini
विज्ञापन

Difference Between Tithi And Date: तिथि और तारीख दो ऐसे शब्द हैं, जिनका इस्तेमाल रोजमर्रा की बातचीत में बहुत ज्यादा होता है. जब कोई व्यक्ति हमसे पूछता है कि “आज क्या तारीख है?” या “आज क्या तिथि है?” तो आमतौर पर इसका हम एक ही जवाब देते हैं, जो कि गलत है. धर्म, ज्योतिष और आधुनिक विज्ञान के नजरिए से तिथि और तारीख में बहुत बड़ा अंतर है. इन्हें एक कहना या समझना बिल्कुल भी ठीक नहीं है. आज हम आपको ‘तिथि’ और ‘तारीख’ को एक समझने वाले शब्दों के बीच के अंतर के बारे में विस्तार से बताएंगे.

तिथि क्या है?

तिथि को वैदिक पंचांग का एक चरण माना जाता है, जो कि चंद्रमा की गति पर आधारित है. पंचांग की ‘तिथि’ का समय निश्चित नहीं होता है. ये आमतौर पर सूर्य और चंद्रमा के बीच की कोणीय दूरी यानी Position से तय होती है. एक चंद्रमास में कुल 30 तिथियां होती हैं, जिन्हें 15-15 दिनों के शुक्ल और कृष्ण पक्षों में बांटा गया है. सबसे पहले प्रतिपदा तिथि आती है, जिसे पड़वा कहते हैं. इसके बाद द्वितीया यानी दूज, तृतीया यानी तीज, चतुर्थी यानी चौथ, पंचमी यानी पांचवां, षष्ठी यानी छठ, सप्तमी यानी सातम, अष्टमी यानी आठम, नवमी यानी नौमी, दशमी यानी दसम, एकादशी यानी ग्यारस, द्वादशी यानी बारस, त्रयोदशी यानी तेरस और चतुर्दशी यानी चौदस पूर्णिमा तिथि आती है. इसके अलावा शुक्ल पक्ष की अंतिम तिथि को पूर्णिमा कहते हैं, जबकि कृष्ण पक्ष की अंतिम तिथि अमावस्या कहलाती है.

बता दें कि तिथि बदलने का कोई सटीक समय नहीं है. ये सुबह, दोपहर, शाम या रात, कभी भी बदल सकती है क्योंकि चंद्रमा की गति सदा एक जैसी नहीं रहती है. आमतौर पर एक तिथि 19 से 26 घंटे की होती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Water Dream Meaning: सपने में गंदा, बहता और पीने का पानी देखना शुभ या अशुभ? स्वप्न शास्त्र से जानें

तारीख क्या है?

तारीख को अंग्रेजी में डेट (Date) कहते हैं, जो कि सूर्य पर आधारित अंग्रेजी कैलेंडर से तय की जाती है. भारत में एक साथ तारीख बदली जाती है, जो कि कुल 24 घंटे की होती है. तारीख न 24 घंटे से ज्यादा और न ही 24 घंटे से कम की होती है. रात के 12 बजते ही अगला दिन शुरू हो जाता है, जिसके साथ ही तारीख बदल जाती है.

विज्ञापन

ये भी पढ़ें- Budh Gochar 2026: आज से तुला समेत 3 राशियों को बंपर लाभ होने के योग, बुध ने किया अपनी ही राशि में गोचर

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

Tags:

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

Sponsored Links by Taboola