Vastu Tips for Tijori: तिजोरी, लॉकर और संदूक रखने से ही कोई अमीर नहीं हो जाता है। जो अमीर हो गए हैं, जरूरी नहीं है कि उनके धन में वृद्धि भी हो रही हो। आमदनी अधिक होने के बावजूद अधिक खर्च होने या फिजूलखर्च होने से धन नहीं टिकता है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, यह घर के वास्तु दोष और तिजोरी रखने के स्थान और दिशा के कारण भी हो सकती है। आइए जानते हैं, वास्तु शास्त्र के अनुसार दुकान और घर में तिजोरी कहां रखनी चाहिए? यहां बताए गए वास्तु उपाय, घर की अलमारी पर भी लागू होते हैं, क्योंकि बहुत लोग रुपया-पैसा और धन अलमारी में भी रखते हैं।
दक्षिणी दीवार से सटाकर रखें तिजोरी
वास्तु शास्त्र के अनुसार, भगवान कुबेर का वास उत्तर दिशा में होता है। इसलिए तिजोरी को उत्तर दिशा में खुलने से धन में वृद्धि होती है। इसके लिए तिजोरी या अलमारी को दक्षिणी दीवार से सटा कर रखें।
पूर्व दिशा में इस तरह से रखें तिजोरी
वास्तु में भगवान इंद्र को प्रगति और ऊर्जा का देवता माना है। इनका वास पूर्व दिशा में हैं। पूर्व दिशा में तिजोरी रखने से इंद्र के समान धन और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है। इसके लिए तिजोरी को पश्चिमी दीवार से सटा कर रखें, ताकि उसका मुख पूर्व दिशा में खुल सके।
इस दिशा में नहीं खुलनी चाहिए तिजोरी
पश्चिम दिशा में खुलने वाली तिजोरी अच्छी नहीं मानी जाती है। वास्तु शास्त्र के अनुसार, इस दिशा में तिजोरी खुलने से घर में बीमारियों के इलाज पर बहुत अधिक खर्च होता है और आर्थिक तंगी बनी रहती है।
ये भी पढ़ें: बीमारियों से बचाव और हेल्दी लाइफ के लिए 5 वास्तु टिप्स, पूरा परिवार रहेगा खुशहाल
इन बातों का भी रखें ध्यान
- अनावश्यक या फिजूल के खर्च से बचने के लिए अलमारी या तिजोरी का मुख, मुख्य दरवाजे या कमरे के दरवाजे की ओर नहीं होना चाहिए।
- दक्षिण दिशा में भूलकर भी तिजोरी का मुख नहीं होना चाहिए। यह यम की दिशा है।
- तिजोरी या अलमारी हमेशा जमीन या सतह से थोड़ी ऊंचाई पर रखना चाहिए।
- धन की देवी लक्ष्मी को प्रसन्न रखने के लिए तिजोरी या अलमारी की हर दिन सफाई करनी चाहिए।
ये भी पढ़ें: Vastu Tips: किचन में नहीं रखनी चाहिए 5 चीजें, वरना अपशकुन तय
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है। किसी भी उपाय को करने से पहले संबंधित विषय के एक्सपर्ट से सलाह अवश्य लें।
संबंधित खबरें
पैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
3 hrs agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
5 hrs agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
6 hrs agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
7 hrs agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
8 hrs agoआज है महर्षि वाल्मीकि जयंती, जानिए महत्व और उनके जीवन से जुड़ी बातें
10 hrs agoवास्तु दोष का कारण बनती हैं बालकनी में रखी 5 चीजें, आज ही हटाएं
1 day agoआज चंद्रमा की रोशनी में करें ये महाउपाय, सेहत को मिलेंगे कई फायदे
1 day agoछिपाकर रखनी चाहिए ये 5 बातें, अपनों को बताने से भी बचें, वरना पछताएंगे
1 day agoआज शरद पूर्णिमा पर करें खीर वाला उपाय, होगी धन की प्राप्ति
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines