गुरुवार का दिन बेहद खास होता है। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु और बृहस्पति देव का पूजन किया जाता है। माना जाता है कि गुरुवार के दिन कुछ आसान से उपाय करने से लाइफ की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही जीवन में समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।
नौकरी, व्यापार में परेशान हैं या फिर आपकी आर्थिक स्थिति खराब है तो आप लाल किताब के कुछ उपायों को कर सकते हैं। लाल किताब में धन प्राप्ति के कुछ ऐसे उपाय बताए हैं, जो बेहद अचूक हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन कामों को करने से धन में वृद्धि होती है।
पीले कपड़े में ये बांधकर करें जल में प्रवाहित
गुरुवार के दिन पीले कपड़े में चने की दाल और गुड़ बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा लगभग 7 गुरुवार तक करें। इससे आपका रुका हुआ पैसा वापस होगा और धन वृद्धि भी होगी।
केले के पेड़ की पूजा
केले के पेड़ को बेहज पूजनीय माना जाता है। सुबह स्नान करके केले के पेड़ की पूजा करें। हल्दी और गुड़ मिले जल को केले के पेड़ में अर्पित करें। इसके साथ ही शुद्ध देसी घी का दीपक जलाकर ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ का जाप करें। इस उपाय से आर्थिक संकट दूर होता है और व्यापार में वृद्धि होती है।
इन चीजों का करें दान
गुरुवार के दिन दान को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन किसी जरूरतमंद को पीली चीजें, जैसे चने की दाल, हल्दी, पीले कपड़े , पीले फलों को दान दें। इस बात का ध्यान रखें कि यह उपाय आपको सूर्यास्त से पहले करना है। इससे आपका बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।
स्वास्तिक बनाएं
गुरुवार के दिन हल्दी और चंदान को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इससे घर के मेन गेट के दोनों ओर स्वास्तिक बनाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।
बेसन के लड्डुओं का लगाएं भोग
गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को बेसन के लड्डुओं का भोग अर्पित करें। इसके बाद बचे लड्डुओं को गाय को खिला दें या फिर जरूरतमंदों को बांट दें। ऐसा करने से रुका हुआ पैसा वापस मिल जाता है और घर में धन की वृद्धि होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें- चमकेगी किस्मत और बनेंगे सारे काम, शुक्र के अस्त से 3 राशियों की हो गई बल्ले-बल्ले!
संबंधित खबरें
बैंक-बैलेंस बढ़ाने के लिए करें शंख वाला उपाय, यहां जानिए
5 hrs agoकरवा चौथ पर चांद की ही पूजा क्यों होती है, सूरज की क्यों नहीं? जानें
8 hrs agoसुखी जीवन के लिए राशि अनुसार करें ये उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
8 hrs agoगृह क्लेश को दूर करने के लिए उपाय, जीवन की मुश्किलें होंगी आसान
10 hrs agoआज से कार्तिक माह का शुभारंभ, यहां जानिए इस महीने का महत्व और नियम
14 hrs agoपैसों की किल्लत को दूर करेंगे ये खास उपाय, खुशियों से भरेगा जीवन
1 day agoइन उपायों से दूर होगी दरिद्रता, मां लक्ष्मी की कृपा से मिलेगी सुख-समृद्धि
1 day agoक्या करवा चौथ व्रत पर रहेगा पर भद्रा का साया? जानिए पूजा मुहूर्त
1 day agoघर की नकारात्मकता को दूर करेंगे ये वास्तु उपाय, जानें जरूरी टिप्स
1 day agoकब है देव उठनी एकादशी व्रत? इस दिन योग निद्रा से जागेंगे भगवान विष्णु
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines