---विज्ञापन---

ज्योतिष angle-right

चमकेगी किस्मत और बनेंगे सारे काम, शुक्र के अस्त से 3 राशियों की हो गई बल्ले-बल्ले!

शुक्र 19 मार्च 2025 को शाम 7 बजे मीन राशि में अस्त हो गए हैं। मीन राशि में अस्त होते ही कुछ राशि वालों की किस्मत जाग गई है। अब जल्द ही इन राशि वालों को अपने जीवन में सुख और समृद्धि देखने को मिल सकती है।

---विज्ञापन---

ज्योतिष में शुक्र को भोग-विलास, प्रेम और धन का कारक माना जाता है। जब शुक्र अस्त होते हैं तो यह बाहरी चमक-धमक को कम करता है और आंतरिक सुधार लाता है। शुक्र जब भी अस्त होते हैं या फिर उदय होते हैं तो यह कुछ राशि वालों के लिए शुभ तो कुछ के लिए अशुभ समय लेकर आते हैं।

अभी शुक्र मीन राशि में हैं और 19 मार्च की शाम 7 बजे वे इसी राशि में अस्त हो गए हैं। शुक्र के अस्त होने से कुछ राशि वालों का भाग्योदय हो गया है। जल्द ही इन राशि वालों को अपनी जीवन में खुशियां देखने को मिलेंगी। शुक्र 23 मार्च की सुबह 5 बजकर 52 तक अस्त रहेंगे। इसके बाद वे इसी राशि में उदय हो जाएंगे। आइए जानते हैं कि वे कौन सी राशियां हैं, जिनके लिए यह शुक्र का अस्त होना होना शुभ रहेगा।

---विज्ञापन---

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के स्वामी शुक्र ही हैं। वहीं, इनके 11वें भाव में शुक्र के अस्त होने का फल देखने को मिलेगा। इसके कारण धन लाभ मिलेगा। नए लोगों से जुड़ने के अवसर आपको मिलेंगे। इससे आपको भविष्य में खूब फायदा होगा। शेयर मार्केट, व्यापार से लाभ होगा।

कन्या राशि

कन्या राशि वालों के सातवें भाव में इस बदलाव का प्रभाव देखने को मिलेगा। इसके चलते आपके पुराने रिश्ते सुधरेंगे। वैवाहिक जीवन में चला आ रहा तनाव कम होगा। पार्टनरशिप से जुड़े कार्यों में आपको अच्छा लाभ होगा।

---विज्ञापन---

मकर राशि

मकर राशि वालों के तीसरे भाव में शुक्र के अस्त होने का प्रभाव दिखेगा। छोटी यात्राओं और नई योजनाओं के लिए समय अच्छा रहेगा। जो लोग क्रिएटिव फील्ड जैसे लेखन, कला, फैशन और मीडिया से जुड़े हैं, उनको इस समय लाभ मिलने की संभावना है। भाई-बहनों के साथ आपके संबंध मजबूत होंगे।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- इन 4 राशियों को मिलेगा पैसा और दूर होंगी समस्याएं, बुध करेंगे मेष में गोचर!

First published on: Mar 19, 2025 11:46 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola