---विज्ञापन---

Religion angle-right

पैसों से पर्स भर देंगे गुरुवार के ये 5 उपाय, आज ही अपनाएं!

गुरुवार का दिन धन वृद्धि के उपायों के लिए काफी परफेक्ट माना जाता है। ऐसा इस कारण है क्योंकि यह दिन धन की देवी की पति भगवान विष्णु को समर्पित होता है। इस कारण लाल किताब में दिए गए कुछ आसान से उपायों को अगर आप इस दिन करेंगे तो आपको धन की कमी से छुटकारा मिल सकता है।

---विज्ञापन---

गुरुवार का दिन बेहद खास होता है। इस दिन भगवान श्रीहरि विष्णु और बृहस्पति देव का पूजन किया जाता है। माना जाता है कि गुरुवार के दिन कुछ आसान से उपाय करने से लाइफ की सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके साथ ही जीवन में समस्याओं से छुटकारा मिल जाता है।

नौकरी, व्यापार में परेशान हैं या फिर आपकी आर्थिक स्थिति खराब है तो आप लाल किताब के कुछ उपायों को कर सकते हैं। लाल किताब में धन प्राप्ति के कुछ ऐसे उपाय बताए हैं, जो बेहद अचूक हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन कामों को करने से धन में वृद्धि होती है।

---विज्ञापन---

पीले कपड़े में ये बांधकर करें जल में प्रवाहित

गुरुवार के दिन पीले कपड़े में चने की दाल और गुड़ बांधकर बहते जल में प्रवाहित कर दें। ऐसा लगभग 7 गुरुवार तक करें। इससे आपका रुका हुआ पैसा वापस होगा और धन वृद्धि भी होगी।

केले के पेड़ की पूजा

केले के पेड़ को बेहज पूजनीय माना जाता है। सुबह स्नान करके केले के पेड़ की पूजा करें। हल्दी और गुड़ मिले जल को केले के पेड़ में अर्पित करें। इसके साथ ही शुद्ध देसी घी का दीपक जलाकर ‘ॐ बृं बृहस्पतये नमः’ का जाप करें। इस उपाय से आर्थिक संकट दूर होता है और व्यापार में वृद्धि होती है।

---विज्ञापन---

इन चीजों का करें दान

गुरुवार के दिन दान को बेहद महत्वपूर्ण माना गया है। इस दिन किसी जरूरतमंद को पीली चीजें, जैसे चने की दाल, हल्दी, पीले कपड़े , पीले फलों को दान दें। इस बात का ध्यान रखें कि यह उपाय आपको सूर्यास्त से पहले करना है। इससे आपका बृहस्पति ग्रह मजबूत होता है।

स्वास्तिक बनाएं

गुरुवार के दिन हल्दी और चंदान को मिलाकर एक पेस्ट बनाएं। इससे घर के मेन गेट के दोनों ओर स्वास्तिक बनाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में लक्ष्मी का वास होता है।

---विज्ञापन---

बेसन के लड्डुओं का लगाएं भोग

गुरुवार के दिन भगवान विष्णु को बेसन के लड्डुओं का भोग अर्पित करें। इसके बाद बचे लड्डुओं को गाय को खिला दें या फिर जरूरतमंदों को बांट दें। ऐसा करने से रुका हुआ पैसा वापस मिल जाता है और घर में धन की वृद्धि होती है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---

ये भी पढ़ें- चमकेगी किस्मत और बनेंगे सारे काम, शुक्र के अस्त से 3 राशियों की हो गई बल्ले-बल्ले!

First published on: Mar 19, 2025 11:54 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola