ज्योतिष में गुरुवार को गुरु ग्रह (बृहस्पति) और भगवान विष्णु का दिन माना जाता है। बृहस्पति ग्रह को स्मार्टनेस, प्रॉस्पेरिटी, और सक्सेस का कारक माना जाता है। गुरु ग्रह का आशीर्वाद पाने के लिए गुरुवार को कुछ खास उपाय किए जा सकते हैं। माना जाता है कि इन उपायों को करने से लाइफ में पॉजिटिव चेंजेस आते हैं। अगर आप फाइनेंशियल टेंशन्स, करियर में रुकावटें, या फैमिली प्रॉब्लम्स से जूझ रहे हैं तो गुरुवार के ये काम आपके लिए लकी साबित हो सकते हैं। आइए जानते हैं कि गुरुवार के दिन किन उपायों को करना शुभ होता है।
करियर और पढ़ाई में मिलती है सफलता
गुरुवार को सुबह स्नान के बाद साफ और पीले रंग के कपड़े पहनें और पूजा स्थान पर बैठें। इसके बाद हल्दी की माला से ‘ॐ गुरवे नमः’ या ‘ॐ बृहस्पतये नमः’ मंत्र का 108 बार जाप करें। अगर टाइम कम है तो 11 या 21 बार जाप कर सकते हैं। ये उपाय गुरु ग्रह को बूस्ट करता है, जिससे डिसीजन्स लेने में क्लैरिटी के साथ ही पढ़ाई में सक्सेस और करियर में ग्रोथ मिलती है।
पैसों की तंगी होती है दूर
गुरु ग्रह का रंग पीला है। गुरुवार को पीले रंग के फूड्स जैसे बेसन की सब्जी, हल्दी वाली दाल, या केसर वाले चावल खाएं। इसके साथ ही जरूरतमंदों को पीले चावल, बेसन के लड्डू, या केले डोनेट करें। ये काम गुरु ग्रह को स्ट्रॉन्ग करता है और फाइनेंशियल स्टेबिलिटी लाता है। इसको 9 गुरुवार तक करना चाहिए।
भगवान विष्णु का करें पूजन
गुरुवार के दिन सुबह और शाम को भगवान विष्णु का पूजन करें। इस दिन विष्णु मंदिर में जाएं और उनको पीले फूल अर्पित करें। इसके साथ ही उनको तुलसी व केसर भी चढ़ाएं। भगवान विष्णु के मंत्र ‘ॐ नमो भगवते वासुदेवाय’ का 21 बार जाप करें। हो सके तो विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें। इससे कष्टों से छुटकारा मिलने लगता है और स्वास्थ्य भी अच्छा हो जाता है।
इन चीजों का करें दान
गुरुवार के दिन जरूरतमंद बच्चों को किताबें, कॉपी, पेन, या स्टडी मटेरियल डोनेट करें। अगर पॉसिबल हो, तो किसी स्कूल या NGO के जरिए चैरिटी करें। अगर आप जॉब देख रहे हैं तो आपको अच्छी नौकरी मिलने के चांसेस बढ़ जाएंगे। अगर जॉब कर रहे हैं तो प्रमोशन और सैलरी इंक्रीमेंट के पूरी संभावना है।
बिजनेस में होता है लाभ
गुरुवार के दिन केले के पेड़ की पूजा अवश्य करें। इस दिन केले के पेड़ की जड़ में जल अर्पित करें। पेड़ को हल्दी का तिलक लगाएं और पीले फूल अर्पित करें। इसके बाद पेड़ के चारों ओर 7 परिक्रमा करें। ऐसा करने से बिजनेस में आ रहीं रुकावटें दूर होती हैं और बिजनेस ग्रोथ भी होती है।
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक ग्रंथों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
ये भी पढ़ें-बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये 6 सामान, लाइफटाइम रहेंगे परेशान!
संबंधित खबरें
कब है रमा एकादशी व्रत? जानिए सही तारीख और श्रीहरि विष्णु की पूजा विधि
16 hrs agoकहीं दीपोत्सव तो कहीं काली पूजा, जानिए इन 4 शहरों से जुड़ा दिवाली का इतिहास
17 hrs ago24 नवंबर से पहले करें गंगाजल वाला उपाय, सुख-सौभाग्य की होगी प्राप्ति
20 hrs agoदिवाली से पहले क्यों की जाती है घर की डीप क्लीनिंग? जानिए इसके पीछे का कारण
21 hrs agoधनतेरस पर करें तिजोरी से जुड़े ये 5 उपाय, पैसों की तंगी होगी दूर
22 hrs agoआज अहोई अष्टमी पर करें तारों की पूजा, आपके शहर में कितने बजे दिखेंगे तारे?
1 day agoदिवाली की सफाई में घर से निकाल फेकें ये अशुभ चीजें, मिलेंगे शुभ परिणाम
1 day agoधनतेरस पर इन 5 चीजों को खरीदना है शुभ, जानिए क्या है महत्व?
1 day agoआज अहोई अष्टमी की पूजा के दौरान जरूर करें अहोई माता की आरती, पढ़ें लिरिक्स
1 day agoअहोई अष्टमी व्रत आज, जानें मुहूर्त, पूजा विधि और तारे निकलने का समय
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines