---विज्ञापन---

Religion

बेडरूम में भूलकर भी न रखें ये 6 सामान, लाइफटाइम रहेंगे परेशान!

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र के अनुसार कुछ चीजों को बेडरूम में कभी भी नहीं रखनी चाहिए। माना जाता है कि इन चीजों को बेडरूम में रखने से क्लेश बढ़ता है और जीवन में कई प्रकार समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार बेडरूम में किन चीजों को नहीं रखना चाहिए।

Vastu Tips: वास्तु शास्त्र सिर्फ पुरानी परंपरा नहीं, बल्कि एक साइंस है जो आपके घर में पॉजिटिव एनर्जी को बूस्ट करती है। जब बात बेडरूम की हो, तो ये जगह तो आपका चिल जोन है, जहां आप दिनभर की भागदौड़ के बाद रिलैक्स करते हैं लेकिन, वास्तु के हिसाब से कुछ चीजें बेडरूम में रखने से आपकी नींद, हेल्थ और मूड पर बुरा असर पड़ सकता है। इसके साथ ही जीवन में क्लेश बढ़ सकता है और कई प्रकार की समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। आइए जानते हैं कि वास्तु के अनुसार किन चीजों को बेडरूम में नहीं रखना चाहिए।

दर्पण

बेडरूम में बेड के सामने मिरर लगाना टोटल गलत होता है। वास्तु के अनुसार मिरर आपकी एनर्जी को रिफ्लेक्ट करता है, जिससे नींद में खलल पड़ सकता है और स्ट्रेस बढ़ सकता है। अगर मिरर रखना ही है, तो इसे ऐसी जगह लगाएं जहां से बेड दिखाई न दे।

---विज्ञापन---

गैजेट्स

टीवी, लैपटॉप, या फोन चार्जर जैसे इलेक्ट्रॉनिक आइटम्स बेडरूम में रखना अवॉइड करें। ये गैजेट्स इलेक्ट्रोमैग्नेटिक वेव्स (EMF) छोड़ते हैं, जो आपकी स्लीप क्वॉलिटी को डिस्टर्ब कर सकते हैं। वास्तु के हिसाब से ये नेगेटिव वाइब्स भी क्रिएट करते हैं। इससे आपके काम बिगड़ने लगते हैं।

मृत परिजनों की तस्वीर

बेडरूम के अंदर मृत परिजनों की तस्वीरें नहीं लगानी चाहिए। माना जाता है कि ऐसी फोटो लगाने से रिश्तों में तनाव पैदा हो सकता है। इसके साथ ही घर में कलह बढ़ सकती है।

---विज्ञापन---

टूटा हुआ फर्नीचर

पुराना, टूटा हुआ फर्नीचर या बेकार सामान बेडरूम में नहीं होना चाहिए। वास्तु के मुताबिक, ये चीजें नेगेटिव एनर्जी का हब बनती हैं और आपके घर की प्रॉस्पेरिटी को ब्लॉक करती हैं। अपने बेडरूम को क्लीन और ऑर्गनाइज्ड रखें, सिर्फ वही फर्नीचर यूज करें जो टिप-टॉप कंडीशन में हो।

जूते-चप्पल

बेडरूम में कभी भी गंदे कपड़े या जूते-चप्पल नहीं रखने चाहिए। ये चीजें आर्थिक समस्या लाती हैं। इसके साथ ही कई प्रकार की परेशानियां भी इनकी वजह से घर में आती हैं।

---विज्ञापन---

भगवान की फोटो

बेडरूम के अंदर भगवान की मूर्ति या फिर फोटोज नहीं रखनी चाहिए। ऐसा करने से समस्याओं का अंबार लग जाता है। इससे उत्पन्न हुआ वास्तु दोष बैड लक का कारण बनता है।

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्रों पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

---विज्ञापन---
First published on: Apr 30, 2025 10:21 PM

End of Article

About the Author

Mohit Tiwari

मोहित 9 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं। इन सालों में इन्होंने कई बड़े मीडिया संस्थानों के साथ काम किया है। इनको फील्ड रिपोर्टिंग और डेस्क के साथ ही चैनल, प्रिंट और डिजिटल माध्यम में काम करने का अनुभव है। इसके साथ ही Astroyogi  व अन्य एस्ट्रोलॉजी प्लेटफॉर्म के लिए भी काम कर चुके हैं। इन्होंने एस्ट्रोलॉजी का गहन अध्ययन किया हुआ है। इसके चलते पुराणों और शास्त्रों में छिपे गूढ़ रहस्यों को लोगों तक सरल भाषा में पहुंचाने की कोशिश भी अपने आर्टिकल्स के माध्यम से करते हैं। धर्म के साथ ही लाइफस्टाइल के भी जटिल विषयों को सरलता से पाठकों के समक्ष रखते हैं। अब News 24 के साथ जुड़कर फीचर लेखन का कार्य कर रहे हैं।

Read More
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola