हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: CycloneTiger ShroffGyanesh KumarBigg Boss 20

Shakun Apshakun: किस्मत में लिखा है बुरा या अच्छा? ये 5 संकेत दे सकते हैं जवाब, अनदेखी पड़ सकती है भारी

भारतीय शकुन शास्त्र में ऐसी अनेक चीजों और घटनाओं का जिक्र किया गया है, जो हमारे काम पर तुरंत असर डालती है। यहां ऐसी ही 5 संकेतों की चर्चा की गई है, बताती है आपका समय कैसा चल रहा है। आइए जानते हैं, क्या हैं ये संकेत?

विज्ञापन

हमारे जीवन में कभी-कभी कुछ घटनाएं अचानक घटित होती हैं, जो हमें शंका और उलझन में डाल देती हैं। इन घटनाओं को हम शकुन-अपशकुन से जोड़ते हैं। शकुन शास्त्र में ऐसी घटनाओं का विस्तार से वर्णन किया गया है, जो शुभ और अशुभ के संकेत देती हैं। इन संकेतों को समझना और उन पर ध्यान देना आपके जीवन में आने वाले अच्छे और बुरे समय का पूर्वानुमान देने में मदद कर सकता है। आइए जानते हैं कुछ ऐसे शकुन और अपशकुन संकेतों के बारे में, जिनका जीवन पर गहरा असर हो सकता है।

खाली बर्तन दिखना

घर से बाहर निकलते समय अगर आपको कहीं खाली बर्तन दिखें, तो इसे अशुभ संकेत माना जाता है। खाली बर्तन का दिखना आने वाली मुश्किलों या असफलता का प्रतीक हो सकता है। इस स्थिति में आपको अपने कार्यों को लेकर सतर्क रहना चाहिए और किसी भी कार्य की शुरुआत में सावधानी बरतनी चाहिए।

ये भी पढ़ें: सपने में श्मशान देखना शुभ या अशुभ? जानें भविष्य के छिपे रहस्य और संकेत!

दूध दिखना

अगर घर से निकलते वक्त आपको दूध दिखाई दे, तो यह एक नकारात्मक संकेत माना गया है। यह असफलता और विफलता का सूचक हो सकता है। दूध का दिखना आपके किसी प्रयास के असफल होने का संकेत देता है, इसलिए यदि इसके बाद कोई नुकसान हो तो उसे सही से संज्ञान लेना चाहिए और खुद को मानसिक रूप से तैयार रखना चाहिए।

फूल दिखना

फूल का दिखना शुभ और मंगलकारी संकेत होता है। यदि आपको रास्ते में फूल दिखे या फूल की माला मिल जाए, तो इसे एक अच्छा और सुखद संकेत समझा जाता है। यह किसी अच्छे कार्य या मांगलिक कार्य के होने का संकेत देता है। फूल से मिलने वाला यह संकेत आपके जीवन में खुशियां और सफलता लेकर आता है।

गिरा हुआ पैसा मिलना

रास्ते में यदि आपको सिक्का या नोट गिरा हुआ मिले, तो इसे एक विशेष संकेत माना जाता है। सिक्का मिलना यह दर्शाता है कि किसी कार्य में कुछ समय लग सकता है। वहीं, अगर नोट मिलें तो यह संकेत देता है कि रुका हुआ काम अब पूरा होने वाला है। यदि दोनों ही मिले, तो यह बताता है कि किसी दूसरे व्यक्ति की मदद से आपका काम पूरा होगा। यह भी मान्यता है कि ऐसे धन को किसी गरीब या मंदिर में दान करने से जीवन में सकारात्मक ऊर्जा मिलती है।

छींक आना

जब आप घर से बाहर निकलते हैं और आपको अचानक छींक आती है, तो इसे आम तौर पर अशुभ माना जाता है। लेकिन यह हमेशा ऐसा नहीं होता। अगर छींक बिना किसी बीमारी के आती है और एक से ज्यादा छींक आती है, तो यह शुभ संकेत हो सकता है। ऐसा माना जाता है कि एक छींक से काम में रुकावट आ सकती है, लेकिन दो या दो से ज्यादा छींक आने पर कोई मांगलिक कार्य होने की संभावना बढ़ जाती है। अगर छींक का संकेत नकारात्मक लगे, तो आपको दो मिनट बाद फिर से घर से निकलने का प्रयास करना चाहिए।

आपको बता दें कि शकुन शास्त्र के अनुसार, जीवन में घटने वाली छोटी-छोटी घटनाओं के पीछे कुछ न कुछ संकेत छुपे होते हैं। इन संकेतों को समझकर आप अपने कार्यों में सफलता पा सकते हैं और किसी भी नकारात्मकता से बच सकते हैं। बड़े बुजुर्ग कहते हैं कि इन संकेतों को समझते हुए, सकारात्मक दिशा में कार्य करना ही सबसे अच्छा होता है।

ये भी पढ़ें: घर से निकलने से पहले करें ये 5 काम, हर कार्य में मिलेगी सफलता; बरकत होगी तेज

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें