Temple Bell Type: घर और मंदिर में पूजा के समय घंटियों को बजाया जाता है. हिंदू धर्म में प्राचीन समय से शुभ-मांगलिक कार्यों में घंटी का इस्तेमाल किया जाता रहा है. पूजा और मंदिर में इस्तेमाल होने वाली घंटियां अलग-अलग प्रकार की होती हैं. इन सभी प्रकार की घंटियों का अपना महत्व होता है और अलग-अलग जगहों पर इसका इस्तेमाल किया जाता है. घर की पूजा में इस्तेमाल होने वाली घंटी, मंदिर के द्वार पर लगी घंटी सभी अलग-अलग प्रकार की होती हैं चलिए इनके बारे में जानते हैं.
घंटियों के प्रकार
गरुड़ घंटी – गरुड़ घंटी को पूजा में इस्तेमाल किया जाता है. घर की पूजा में हाथ से बजाने वाली घंटी गरुड़ घंटी होती है. इस घंटी पर भगवान विष्णु के वाहन गरुड़ की तस्वीर होती है. इस घंटी को घर की पूजा में बजाने वास्तु दोष दूर होते हैं.
द्वार घंटी – मंदिर के द्वार पर जो घंटी लगी होती है उसे द्वार घंटी कहते हैं. यह मंदिर के प्रवेश द्वार पर लगाई जाती है. भक्त इस घंटी को बजाने के बाद मंदिर में प्रवेश करते हैं. मंदिर में प्रवेश से पहले इस घंटी को बजाने से नकारात्मकता दूर होती है.
हाथ घंटी – यह गोल आकार की बड़ी सी गोल प्लेट के आकार की होती है. इसे लकड़ी के हथौड़े से बजाया जाता है. इस घंटी का इस्तेमाल पूजा के दौरान किया जाता है जब पूजा मंदिर से दूर की जाती है.
बड़ा घंटा – मंदिर में लगा बड़ा घंटा 4 से 5 फुट का होता है. इसको बजाने से काफी दूर तक इसकी आवाज जाती है. इससे वातावरण शुद्ध होता है. ऐसी बड़ी घंटियां विख्यात और बड़े मंदिरों के द्वार पर लगी होती हैं.
ये भी पढ़ें – Astro Health Tips: बार-बार पड़े जाते हैं बीमार? इस परेशानी को दूर करेंगे खास ज्योतिषीय उपाय
पूजा में घंटी बजाने का महत्व
घंटी बजाने से जो ध्वनि निकलती है उससे वातावरण शुद्ध हो जाता है. इससे नकारात्मक ऊर्जा समाप्त होती है. ऐसा माना जाता है कि, घंटी की ध्वनि से शरीर के सातों चक्र सक्रिय होते हैं. घंटी की आवाज से एकाग्रता बढ़ती है. पूजा से पहले घंटी बजाने से देवी-देवताओं की मूर्तियों में चेतना जागृत हो जाती है.
वैज्ञानिक रूप से घंटी बजाने के लाभ
मंदिर की घंटी बजाने से निकलने वाली ध्वनि धार्मिक ही नहीं बल्कि वैज्ञानिक दृष्टि से भी फायदेमंद होती है. घंटी को बजाने से जो कंपन पैदा होता है वह वातावरण को शुद्ध करता है. इस कंपन से आसपास के जीवाणु, विषाणु और सूक्ष्म जीव सभी नष्ट हो जाते हैं. घंटी की आवाज से मन एकाग्र होता है. इसके साथ ही घंटी की आवाज से मन, मस्तिष्क और शरीर को ऊर्जा मिलती है.
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.
संबंधित खबरें
कैसा होता है आंख का फड़कना? महिला और पुरुष के लिए अलग है मतलब, जानिए
10 hrs agoसदी का सबसे बड़ा सूर्य ग्रहण! दिन में छाएगा अंधेरा, क्या भारत में दिखेगा?
14 hrs agoकब है धनतेरस? इस दिन खरीदारी करना क्यों माना जाता है शुभ
17 hrs agoआज महादेव की पूजा का महासंयोग, एकसाथ है गुरु प्रदोष व्रत और मासिक शिवरात्रि
1 day agoकैसा होता है सपने में पूर्वजों को देखना? जानिए क्या मिलते हैं संकेत
1 day agoइस मंदिर में खुद का पिंडदान करते है लोग, जानिए क्या है मान्यता?
1 day agoपितरों को प्रसन्न करने के लिए करें ये खास उपाय, पंडित सुरेश पांडेय से जानिए
1 day agoशुरू होने वाली है शारदीय नवरात्रि? कर लें कलश स्थापना की तैयारी
1 day agoकब होगी शारदीय नवरात्रि की शुरुआत? जानिए अष्टमी, नवमी और दशहरा की तारीख
2 days agoमाघ मेले में होगी नई शुरुआत, दंडी संन्यासी पहली बार करेंगे देव अमृत स्नान
2 days agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines