---विज्ञापन---

Religion angle-right

खिंचा आएगा धन और सम्मान, कम समय में होगी तरक्की; यदि अपना ली विदुर नीति की ये बात

दुनिया में लगभग हर किसी की तमन्ना होती है कि वह जल्दी-जल्दी से तरक्की करे। विदुर नीति कहती है कि यह असंभव नहीं है, यदि इंसान में एक खास गुण हो। आइए जानते है कि महाभारत के महान पात्र विदुर ने अपनी विदुर नीति में किस गुण की बात की है, जिससे धन और सम्मान खिंचा आता है।

---विज्ञापन---

महाभारत के महान पात्र विदुर ने अपनी विदुर नीति में जीवन को सफल बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण बातें दी हैं। इन नीतियों को अपनाकर आप अपने जीवन में न केवल धन और सम्मान पा सकते हैं, बल्कि कम समय में तरक्की की राह भी आसान हो सकती है। विदुर जी का कहना है कि इन नीतियों को समझकर और अपनाकर व्यक्ति जीवन में सफलता प्राप्त करता है और हमेशा खुशहाल रहता है।

ये भी पढ़ें: नीम करोली बाबा के ये 3 चमत्कार आज भी बने हुए हैं रहस्य, जानकर आप भी हो जाएंगे महाराजजी के भक्त

---विज्ञापन---

विनम्रता और मधुरभाषा का महत्व

विदुर नीति के अनुसार, सबसे महत्वपूर्ण गुण है- विनम्रता और मधुरभाषा। अगर आप किसी से भी व्यवहार करते समय हमेशा नम्र और मधुर भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके रिश्ते मजबूत होंगे और लोग आपके साथ काम करने में खुशी महसूस करेंगे। खासकर वे लोग जो कामकाजी जीवन में व्यस्त रहते हैं, उनके लिए यह नीति बेहद लाभकारी साबित हो सकती है। आपके व्यवहार में मिठास और विनम्रता होने से लोग आपके प्रति आकर्षित होंगे और व्यापार में सफलता मिलने के चांस बढ़ जाएंगे।

मिलेगा हर जगह सम्मान

विदुर नीति के अनुसार, जिन लोगों की भाषा और व्यवहार में विनम्रता और मधुरता होती है, उन्हें समाज में हर जगह सम्मान मिलता है। चाहे आप किसी भी वर्ग, धर्म, या क्षेत्र में रहें, ऐसे लोग सभी वर्गों में पसंद किए जाते हैं। उनका समाज में प्रतिष्ठान बढ़ता है और लोग उनका आदर करते हैं। इस तरह, यदि आप भी मधुरभाषी और विनम्र रहेंगे तो आपके आसपास के लोग आपका सम्मान करेंगे और आपको आगे बढ़ने में मदद करेंगे।

---विज्ञापन---

शत्रु भी बन जाते हैं मित्र

विदुर नीति में कहा गया है कि मधुरभाषी व्यक्ति के शत्रु भी उसके मित्र बन जाते हैं। जब आप अच्छे शब्दों का प्रयोग करते हैं और सकारात्मक दृष्टिकोण रखते हैं, तो आपके दुश्मन भी आपके व्यवहार से प्रभावित होकर आपकी मित्रता स्वीकार कर सकते हैं। इस तरह, आपको न केवल शत्रुओं से शांति मिलती है बल्कि आपके जीवन में किसी भी प्रकार के विवाद या संघर्ष की स्थिति भी कम हो जाती है।

बरसती है मां लक्ष्मी की कृपा

विदुर नीति के अनुसार, जिन लोगों का व्यवहार मधुर होता है, उन पर मां लक्ष्मी की विशेष कृपा रहती है। ऐसे व्यक्ति आर्थिक दृष्टि से समृद्ध होते हैं और उनके जीवन में धन की कोई कमी नहीं होती। मधुर व्यवहार से उनके पास न केवल सामाजिक सम्मान आता है, बल्कि वे आर्थिक समृद्धि की दिशा में भी तेजी से आगे बढ़ते हैं।

---विज्ञापन---

आज हजारों साल के बाद भी विदुर नीति काफी प्रासंगिक है। यह ग्रंथ हमें यह सिखाती है कि जीवन में सफलता और समृद्धि प्राप्त करने के लिए व्यवहार में विनम्रता और मधुरता का होना बेहद आवश्यक है। जो मनुष्य इस नीति को अपनाते हैं, तो वे न केवल सम्मान पाते हैं, बल्कि आर्थिक और सामाजिक दृष्टि से भी आगे बढ़ते हैं। सबके साथ रिश्ते भी अच्छे होते हैं और सफलता कदम चूमती है। जीवन को सरल और सफल बनाने के लिए विदुर नीति का अनुसरण करें और देखें कि कैसे आपके जीवन में बदलाव आता है।

ये भी पढ़ें: छींक कब अच्छी खबर लाती है और कब बुरी, यह कब शुभ है और कब अशुभ? जानें इससे जुड़ी धार्मिक मान्यताएं

---विज्ञापन---

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News31 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

First published on: Mar 31, 2025 11:53 AM

End of Article

About the Author

Shyamnandan

साल 2006 में 'सिविल सर्विसेज क्रॉनिकल' मैगजीन से बतौर सब-एडीटर जर्नलिज्म की दुनिया में एंट्री करने वाले श्यामनंदन को लगभग 20 वर्षों का कार्यानुभव है। बनारस हिन्दू यूनिवर्सिटी (BHU) के स्टूडेंट रहे ये हमेशा से एक्सपेरिमेंटल रहे हैं। डिजिटल दुनिया में इनकी पैठ साल 2009 में मोबाइल वैस (Mobile VAS) कंटेंट से हुई। हिंदुस्तान टाइम्स (HT Media), इंडिकस एनालिटिक्स की लाइव मोबाइल (LiveMobile), इंस्टामेज जैसी कंपनियों में मोबाइल प्लेटफॉर्म के लिए काम करते-समझते और जल्द ही कई पायदान लांघते हुए प्रोडक्ट मैनेजर बने। मोबाइल प्लेटफॉर्म की समझ ने इनके एनडीटीवी (NDTV) में जाने का रास्ता आसान बनाया। इनके खाते में एनडीटीवी (NDTV) की 'आस्था' और 'जॉब अलर्ट्स' पेज लॉन्च करने का श्रेय दर्ज है। यहीं से इनकी वास्तविक ऑनलाइन जर्नलिज्म शुरू हुई। इंटरनेशनल रिलेशंस, जियो-पॉलिटिक्स, एनवायरनमेंट, साइंस टेक, एजुकेशन, हेल्थ, लाइफस्टाइल, फैशन और व्यंजन-रेसपी पर काफी लिखने के बाद ये 'धर्म और ज्योतिष' कंटेंट में रम गए। इस विषय को और गहराई से समझने और प्रस्तुत करने लिए इन्होंने भारतीय विद्या भवन (BVB), नई दिल्ली से एस्ट्रोलॉजी का कोर्स कंप्लीट किया। वर्तमान में News24 में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे श्यामनंदन, बंसल न्यूज (भोपाल) के 'वेबसाईट हेड' भी रह चुके हैं। इनकी एक बड़ी खासियत है, रणनीति और योजना के साथ आगे बढ़ना। इनको YouTube और Facebook के लिए कंटेंट क्रिएशन और कंटेंट प्रमोशन के साथ-साथ SEO, SMO और SMM की अच्छी समझ है। जहां तक हॉबी की बात है, इनको पटकथा (Screenplay) और गजल लिखने, फिल्म देखने, खाना बनाने और पेंटिंग में विशेष रूचि है। संपर्क करें: 📧 Email: shyam.nandan@bagconvergence.in 🔗 LinkedIn: https://www.linkedin.com/in/shyamnandan-kumar/ 🐦 Twitter/X: @Shyamnandan_K

Read More
---विज्ञापन---
संबंधित खबरें
Sponsored Links by Taboola