नीम करोली बाबा के ये 3 चमत्कार आज भी बने हुए हैं रहस्य, जानकर आप भी हो जाएंगे महाराजजी के भक्त

नीम करोली बाबा आधुनिक भारत के महान संत थे। भक्तों का मानना है कि उन्हें अनेक सिद्धियां प्राप्त थीं। यहां बाबा जी के 3 ऐसे चमत्कारों की बात की जा रही है, जिसे जानकार आप चकित रह जाएंगे। आइए जानते हैं, क्या हैं वे दिव्य घटनाएं?

miracles-of-neem-karoli-baba-in-hindi
विज्ञापन

नीम करोली बाबा का आश्रम उत्तराखंड के नैनीताल में स्थित है, जिसे कैंची धाम के नाम से जाना जाता है। आज कैंची धाम में प्रतिवर्ष हजारों अनुयायी बाबा के दर्शन का लाभ लेने पहुंचते है। बाबा नीम करोली के बारे में बताया जाता है कि, उन्हें कई तरह की सिद्धियां प्राप्त थी। अपने जीवनकाल के दौरान उन्होंने कई ऐसे चमत्कार दिखाए, जिन्हें देख लोग दंग रह गए थे। इस लेख में ऐसे ही दो चमत्कारों के बारे में हम बात करेंगे, जिसे जानकर जानकर आप भी महाराजजी के भक्त हो जाएंगे।

खारे पानी को बना दिया मीठा

नीम करोली बाबा के चमत्कारों में शामिल है, खारे पानी के कुंए के जल को मीठे यानी पीने योग्य जल में परिवर्तित करना। यह घटना तब की है, जब नीम करोली बाबा अपने जन्म के जिला फर्रुखाबाद गए थे। कहते हैं, वहां एक कुंआ हुआ करता था, जिसका पानी खारा था। वह पीने के योग्य नहीं था, जिससे गांव वालों को परेशानियां होती थी।

विज्ञापन

जब गांववालों ने अपनी यह परेशानी बाबा को बताई तो बाबा ने कुएं के खारे पानी पीने योग मीठे पानी में बदल दिया। यह चमत्कार न केवल धार्मिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि यह बाबा की दयालुता और ग्रामीणों के प्रति उनकी करुणा का प्रतीक भी है।

मंदिर निर्माण के लिए बारिश को रोका

जब कोई कार्य भगवान के आशीर्वाद से पूर्ण होता है, तो उसमें कोई न कोई चमत्कार जरूर दिखता है। हनुमानगढ़ी की यह घटना उस समय की है, जब तेज बारिश ने निर्माण कार्य को प्रभावित कर दिया था। जब मजदूरों ने बाबा से अपनी समस्या साझा की, तब बाबा ने अपनी दिव्य शक्ति से बारिश को रोककर मंदिर का निर्माण कार्य पूरा करवाया था।

विज्ञापन

यह चमत्कार बाबा के भक्तों के लिए एक प्रमाण था कि वे न केवल आध्यात्मिक गुरु थे, बल्कि वे भगवान की शक्तियों के साथ जुड़े हुए थे, जो उनकी इच्छा से प्रकृति पर भी प्रभाव डाल सकते थे। बाबा का यह चमत्कार आज भी जानने वाले लोग आज हैरान रह जाते हैं।

जब रुकी हुई ट्रेन ने चलने से किया इनकार

नीम करोली बाबा से जुड़ी एक प्रसिद्ध ट्रेन घटना पूरी दुनिया में लोगों द्वारा जानी जाती है। यह घटना उनके अद्भुत प्रभाव का एक स्पष्ट उदाहरण है। एक बार जब ट्रेन के टिकट चेकर ने बाबा को ट्रेन से उतार दिया था, तो ट्रेन तब तक नहीं चली, जब तक टिकट चेकर ने बाबा से माफी नहीं मांगी और उन्हें सम्मानपूर्वक फिर से ट्रेन में नहीं बिठाया।

विज्ञापन

यह घटना उनके दिव्य शक्तियों का सबूत मानी जाती है, जिसे सैकड़ों लोगों ने देखा और अनुभव किया था। बाबा ने यह चमत्कार कैसे किया यह आज भी एक रहस्य है।

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Shyamnandan

Shyamnandan

श्यामनंदन कुमार News24.com में चीफ सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों से अधिक का अनुभव रखने वाले श्यामनंदन ज्योतिष, अंक शास्त्र, सामुद्रिक शास्त्र, पर्व-त्योहार सहित भारतीय धर्म-संस्कृति के जानकार पत्रकार हैं. उन्होंने पत्रकारिता में एम.ए. की पढ़ाई काशी हिन्दू विश्वविद्यालय (BHU) से की है और ज्योतिष का अध्ययन भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से किया है. अपने पेशे में डिजिटल करियर की शुरुआत उन्होंने एनडीटीवी कन्वर्जेंन्स के साथ की. श्यामनंदन हिंदुस्तान टाइम्स, बंसल न्यूज (भोपाल) जैसे न्यूज प्लेटफॉर्म्स के साथ भी जुड़े रहे हैं. उन्होंने देश के प्रसिद्ध संतों के सत्संग और समागम की रिपोर्टिंग की है.
... और पढ़ें

/ताज़ा खबरें

विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ