हमारे साथ जुड़ें X IG YT FB
Trending: Asian Games 2026election commissionBigg Boss 20

Guru Purnima vs Teachers Day: गुरु पूर्णिमा से कितना अलग है शिक्षक दिवस, जानिए क्या है दोनों के बीच अंतर?

Teachers Day 2026 Today: आज 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है. इससे पहले 29 जुलाई 2026 को गुरु पूर्णिमा मनाई गई थी. इन दोनों पर्व में क्या अंतर है आइये जानते हैं.

विज्ञापन
शिक्षक दिवस और गुरु पूर्णिमा के बीच अंतर (Pic Credit - AI)

Guru Purnima vs Teachers Day: भारतीय संस्कृति में शिक्षक और गुरुजनों को बहुत ही सम्मानीय माना जाता है. अच्छे शिक्षक और गुरु ही मार्गदर्शक बनते हैं और ज्ञान, अच्छे संस्कार और जीवन जीने के सही तरीके बताते हैं. आज शिक्षकों को समर्पित शिक्षक दिवस मनाया जा रहा है. शिक्षक दिवस हर साल 5 सिंतबर को मनाया जाता है. इसके अलावा गुरु पूर्णिमा का पर्व भी शिक्षकों और गुरुजनों को समर्पित होता है. इन दोनों पर्व में क्या अंतर है आइये जानते हैं.

शिक्षक दिवस 2026

शिक्षक दिवस विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए बहुत ही खास होता है. यह पर्व देश के दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है. उनका जन्म 5 सितंबर 1888 को हुआ था. वह एक शिक्षक थे. एक बार उन्हें जन्मदिन मनाने पर के लिए पूछने पर उन्होंने कहा कि, मेरा जन्मदिन अलग से मनाने के बजाय 5 सितंबर को शिक्षक दिवस के रूप में मनाया जाए. यह मेरे मेरे लिए सबसे बड़ा गर्व की बात होगी. साल 1962 से हर साल 5 सितंबर को शिक्षक दिवस मनाया जाता है.

ये भी पढ़ें – Hartalika Teej 2026: 13 या 14 सितंबर कब मनाई जाएगी हरतालिका तीज? जानिए व्रत की तारीख और पूजा विधि

विज्ञापन

गुरु पूर्णिमा का महत्व

गुरु पूर्णिमा का पर्व शिक्षकों के साथ ही आध्यात्मिक गुरुओं को भी समर्पित है. इस दिन शैक्षणिक संस्थान के साथ ही मंदिरों और गुरुजनों के आश्रम में भी उत्सव होते हैं. गुरु पूर्णिमा का पर्व हर साल आषाढ़ माह की पूर्णिमा को मनाया जाता है. साल 2026 में गुरु पूर्णिमा का पर्व 29 जुलाई को थी, अब 2027 में गुरु पूर्णिमा 18 जुलाई है. बता दें कि, पंचांग और तिथियों के अनुसार, गुरु पूर्णिमा की तारीख में हर साल बदलाव होता है.

क्या है गुरु पूर्णिमा और शिक्षक दिवस में अंतर?

गुरु पूर्णिमा और शिक्षक दिवस को मनाने के कारणों में काफी अंतर है. शिक्षक दिवस का दिन शिक्षकों के प्रति सम्मान और समर्पण का दिन है. गुरु पूर्णिमा के अवसर पर सिर्फ विद्यार्थि ही नहीं सभी लोग अपने गुरुजनों के प्रति आभार व्यक्त करते हैं. शिक्षक दिवस का दिन डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन के जन्मदिवस के अवसर पर मनाया जाता है. ऐसे ही गुरु पूर्णिमा का पर्व आध्यात्मिक गुरु महर्षि वेदव्यास की जयंती पर मनाया जाता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है और केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

संबंधित खबरें

न्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

Know More: Editorial Guidelines

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें

ताज़ा खबरें

Sponsored Links by Taboola