Swapna Shastra: सपने जो हम देखते हैं वह भविष्य में होने वाली घटनाओं के बारे में संकेत देता है। कुछ सपने ऐसे भी होते हैं जिसे देखना शुभ माना जाता है लेकिन किसी को बता देने से उसका उल्टा प्रभाव दिखाई देने वालों पर पड़ता है। आज हम ऐसे ही 5 सपनों के बारे में जानेंगे, जिसे किसी के साथ भी साझा नहीं करना चाहिए।
1. भगवान
स्वप्नशास्त्र के अनुसार यदि सपने में आपको भगवान आशीर्वाद देते हुए दिखाई दें तो इसका अर्थ है आप सच्चे मन से भगवान को याद करते हैं। सपने में भगवान का आशीर्वाद देते हुए दिखना इस बात का भी संकेत है कि भगवान आपसे प्रसन्न हैं। यदि आप इस सपने के बारे में किसी को बताते हैं तो यह अशुभ माना जाता है। इसलिए ऐसे सपने को किसी के साथ भी साझा न करें, यदि आप किसी को इस सपने के बारे में बता देते हैं तो भगवान आपसे नाराज हो जाते हैं और आप कई तरह के संकटों से घिर सकते हैं।
2. माता-पिता
सपने में अगर आपको माता-पिता पानी पिलाते हुए दिखाई दें तो ये भी स्वप्नशास्त्र में शुभ माना गया है। ऐसे सपने का अर्थ यह है कि आप जल्द ही खूब तरक्की करने वाले हैं। स्वप्नशास्त्र कहता है कि ऐसे सपनों के बारे में भी किसी को नहीं बताना चाहिए। यदि आप किसी के साथ इस सपने को साझा करते हैं तो आपके जीवन में नकारात्मकता का वास हो सकता है।
3. गाय का दिखना
स्वप्नशास्त्र में बताया गया है कि यदि कोई सपने में गौ माता की सेवा करते हुए खुद को देखता है तो यह भी शुभ होता है। इस सपने का अर्थ है कि जल्द ही आपका भाग्य चमकने वाला है। ऐसा माना जाता है कि गौ माता में सभी देवी-देवताओं का वास होता है। स्वप्नशास्त्र कहता है कि यदि आपको सपने में गौ माता दिखाई दे तो अगले ही दिन से गाय को रोज चारा खिलाएं। इस सपने को भी किसी के साथ साझा न करें। यदि आप किसी को इस सपने के बारे में बता देते हैं तो आपकी तरक्की रुक सकती है और सपने का शुभ फल सामने वाले को मिल सकता है।
4. दरवाजे खुलते दिखना
सपने में यदि आपको दरवाजे खुलते हुए दिखाई देते हैं तो इसका अर्थ है कि आपके किस्मत के बंद दरवाजे जल्द ही खुलने वाले हैं। स्वप्नशास्त्र कहता है कि इस सपने के शुभ फल को प्राप्त करने के लिए किसी गरीब को पीले रंग के वस्त्र दान करें। इस सपने को भी किसी के साथ साझा न करें। स्वप्नशास्त्र की मानें तो साझा करने से आपकी नौकरी जा सकती है और यदि आप बिजनेस करते हैं तो वह ठप हो सकता है।
5. गोबर का दिखना
स्वप्नशास्त्र कहता है कि सपने में यदि कोई गोबर से घर की लिपाई करते हुए देखता है तो यह भी शुभ सपना है। यह सपना ये संकेत देता है कि आपकी सारी परेशानी खत्म होने वाली है। इस सपने को भी किसी के साथ साझा न करें।
ये भी पढ़ें-Swapna Shastra: सपने में ये 5 चीजें दिखें तो समझ जाएं आप संकटों से घिरने वाले हैं!
डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक शास्त्र की मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है। News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है।
संबंधित खबरें
आज नवरात्रि के दूसरे दिन करें मां ब्रह्मचारिणी की पूजा, जानिए विधि और मंत्र
21 mins agoआज जरूर करें गणेश जी और नवग्रहों की स्थापना, यहां जानिए
16 hrs agoरसोई में मौजूद मसालों से जुड़े ज्योतिषीय उपाय, बन सकेंगे आपके काम
18 hrs agoसुख-समृद्धि के लिए धारण करें पीला पुखराज, दूर होगी पैसों की तंगी
18 hrs agoआज शारदीय नवरात्रि की शुरुआत, जानें जरूरी नियम, वरना अधूरी रह जाएगी पूजा
19 hrs agoशारदीय नवरात्रि में रोजाना करें मां दुर्गा की आरती, यहां पढ़ें लिरिक्स
22 hrs agoशारदीय नवरात्रि प्रतिपदा तिथि आज, जानिए कलश स्थापना मुहूर्त और पूजा विधि
23 hrs agoकौन हैं अजिंक्य शिंदे? जिन्हें अभिजीत दीपके ने सौंपी CJP आंदोलन की कमान
1 day agoशारदीय नवरात्रि पर किस समय करें कलश स्थापना? जानिए मुहूर्त और विधि
1 day agoकल से शारदीय नवरात्रि का शुभारंभ, जानिए सभी तिथियां और घटस्थापना मुहूर्त
1 day agoन्यूज 24 पर पढ़ें देश, राष्ट्रीय समाचार (National News), खेल, मनोरंजन, धर्म, लाइफ़स्टाइल, हेल्थ, शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।
First published on:
Know More: Editorial Guidelines