Swapna Shastra: घर में मेहमान आने का संकेत देता है इस तरह के सपने आना, जानें क्या कहता है स्वप्न शास्त्र?

Swapna Shastra: लोगों को सोते समय कई तरह के सपने आते हैं. सपने में नजर आने वाली चीजों का खास अर्थ होता है. इस तरह के सपने आना मेहमान के आने का संकेत होता है. चलिए जानते हैं इसके बारे में स्वप्न शास्त्र क्या कहता है?

Swapna Shastra

Photo Credit- News24GFX

Swapna Shastra: घर में मेहमान का आना बेहद अच्छा माना जाता है. भारतीय संस्कृति में मेहमान को भगवान के समान माना जाता है. ‘अतिथि देवो भव:’ यानी मेहमान का भगवान की तरह आदर-सत्कार करें. आपको ऐसे सपनों के बारे में बताते हैं जो घर में मेहमानों के आने का संकेत देते हैं. स्वप्न शास्त्र में इस प्रकार के सपने के बारे में बताया गया है. चलिए आपको इस प्रकार के पांच सपनों के बारे में बताते हैं जो घर में मेहमानों के आने का संकेत होते हैं.

विज्ञापन

सपने में फूल दिखना

सपने में फूल दिखाई देना और फूलों की वर्षा होते हुए देखना बेहद अच्छा होता है. गुलदस्ता, फूलों की माला का नजर आना भी अच्छा होता है. यह घर में मेहमानों के आने का संकेत होता है.

विज्ञापन

सपने में हाथी-घोड़ा दिखना

अगर आपको सपने में हाथी या घोड़ा दिखाई देता है तो यह शुभ माना जाता है. इस तरह का सपना घर में अतिथि के आने का संकेत देता है. हाथी और घोड़े को ऐश्वर्य, शक्ति, सम्मान का प्रतीक होता है. ऐसा सपना आने पर आपको कोई शुभ समाचार मिल सकता है.

विज्ञापन

सपने में व्यंजन और मिठाई दिखना

आपको सपने में तरह तरह के व्यंजन और मिठाई नजर आते हैं तो यह शुभ होता है. रसोई में पकवान बनते हुए देखना यह इशारा करता है कि आपके घर में कोई मेहमान आने वाला है.

सजा हुआ घर देखना

सपने में घर को सजा हुआ देखना खुद को घर की साफ-सफाई करते देखना अच्छा होता है. घर को फूलों से सजा देखना भविष्य में घर में मेहमान आने का संकेत होता है. यह संकेत है कि आपके घर में कोई मांगलिक कार्य हो सकता है जिसमें घर मेहमान आएंगे.

विज्ञापन

घंटी की आवाज सुनना

सपने में आप घंटी की आवाज सुनते हैं या घर की कॉल बेल की आवाज सपने में सुनते हैं तो इससे संकेत मिलते हैं कि, आपके घर कोई पुराना मेहमान या रिश्तेदार आने वाला है.

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

विज्ञापन

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ