Panchgrahi Yog 2026: मकर राशि में होगा पांच ग्रहों का जमावड़ा, इन राशियों का करियर छुएगा आसमान

Panchgrahi Yog 2026: जनवरी 2026 में मकर राशि में पंचग्रही योग का निर्माण होगा. इस पंचग्रही योग के बनने से राशि जातकों के जीवन पर असर पड़ेगा. इससे 5 राशियों को विशेष लाभ मिलेगा.

Panchgrahi Yog 2026: मकर राशि में होगा पांच ग्रहों का जमावड़ा, इन राशियों का करियर छुएगा आसमान

Credit - News24 Graphics

Panchgrahi Yog 2026: नया साल 2026 कई राशियों के जीवन में धमाल करेगा. इन्हें अपार लाभ मिलेगा. 2026 में शनि की राशि मकर में पंचग्रही योग बनेगा. इससे 4 राशि के जातकों को बहुत तगड़ा लाभ मिलेगा. मकर राशि में पांच ग्रहों का जमावड़ा होगा जो लकी होगा. 14 जनवरी को मकर राशि में सूर्य प्रवेश करेंगे. इसके बाद 16 जनवरी को मंगल का गोचर मकर राशि में होगा. 17 जनवरी को बुध और 18 जनवरी को चंद्रमा का गोचर होगा. मकर राशि में सूर्य, चंद्रमा, मंगल, बुध और शुक्र मकर राशि में मिलकर पंचग्रही योग बनाएंगे. चलिए जानते हैं कि, मकर राशि में बन रहा यह पंचग्रही योग किन राशियों के लिए लाभकारी होगा.

विज्ञापन

वृषभ राशि

वृषभ राशि वालों के लिए पंचग्रही योग का बनना शुभ होगा. इस योग से वृषभ राशि वालों की आर्थिक तरक्की होगी. आपको व्यापार में लाभ मिलेगा. आप पहले से मजबूत होंगे और नौकरी करने वालों को नए मौके मिल सकते हैं. इससे आपको लाभ मिलेगा. मान-सम्मान में वृद्धि होगी.

विज्ञापन

मिथुन राशि

विद्यार्थियों के लिए समय शुभ रहेगा. मिथुन राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी. नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारियां मिल सकती हैं. आपके जीवन में आर्थिक स्थिरता आएगी.

विज्ञापन

सिंह राशि

सिंह राशि वालों को शनि की राशि में बन रहा शुभ पंचग्रही योग करियर में तरक्की देगा. इससे आपको धनलाभ मिलेगा. आपके कार्य सफल होंगे और आर्थिक मामलों मेें आपकी स्थिति मजबूत होगी. लेकिन आपको पैसों के मामले में थोड़ा सावधान रहने की जरूरत है.

मकर राशि

मकर राशि के लिए पंचग्रही योग बहुत ही खास होगा. यह शुभ योग मकर राशि में ही बन रहा है. इस योग के बनने से मकर राशि वालों को करियर में सफलता मिलेगी. धनलाभ होगा और पारिवारिक जीवन खुशहाल होगा. आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम कर रहे हैं तो इससे आपको लाभ हो सकता है.

विज्ञापन

डिस्क्लेमर: यहां दी गई जानकारी ज्योतिष शास्त्र और धार्मिक मान्याओं पर आधारित है तथा केवल सूचना के लिए दी जा रही है. News24 इसकी पुष्टि नहीं करता है.

न्यूज 24 पर पढ़ें देश,राष्ट्रीय समाचार (National News),खेल,मनोरंजन,धर्म,लाइफ़स्टाइल,हेल्थ,शिक्षा से जुड़ी हर खबर। ब्रेकिंग न्यूज और लेटेस्ट अपडेट के लिए News 24 App डाउनलोड कर अपना अनुभव शानदार बनाएं।

First published on:

और पढ़ें: हमारे संपादकीय दिशानिर्देश और मानक यहाँ देखें।

लेख समाप्त

लेखक के बारे में

Aman Maheshwari

Aman Maheshwari

अमन माहेश्वरी न्यूज 24 में सीनियर सब एडिटर के पद पर कार्यरत हैं. वह खबरों को समझकर पाठकों तक आसान शब्दों में पहुंचाने का काम बखूबी करते हैं. इन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीमराव अंबेडकर कॉलेज से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन (BJMC) किया है. इसके बाद उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय से पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन (MJMC) किया. पढ़ाई पूरी करने के बाद डिजिटल मीडिया में अपने करियर की शुरुआत की. सबसे पहले जी मीडिया डीएनए हिंदी के साथ जुड़े. पिछले 5 साल से अमन डिजिटल मीडिया से जुड़े हुए हैं. डीएनए हिंदी में बतौर ट्रेनी जर्नलिस्ट ज्वाइन किया. इसके बाद सब एडिटर के पद पर काम किया. वर्तमान में धर्म और ज्योतिष सेक्शन के लिए अपनी सेवाएं दे रहे हैं. अमन ने अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण और प्रयागराज में महाकुंभ मेले के दौरान धार्मिक खबरों को बखूबी कवर किया. धर्म और ज्योतिष - अमन धर्म-ज्योतिष सेक्शन के लिए लिखने के दौरान अंक ज्योतिष, वास्तु, ग्रह गोचर, व्रत-त्योहार से जुड़े विषयों पर लेख तैयार करते हैं. देवी-देवता और उनसे जुड़ी पौराणिक कथाओं, मंदिर, तीर्थ, धार्मिक स्थल और धार्मिक परंपराएं से जुड़े लेख लिखते हैं. इसके साथ ही धार्मिक यात्राओं से जुड़े उपयोगी लेख अमन तैयार करते हैं. Email - aman@bagconvergence.in X Account - MrAman0501
... और पढ़ें
विज्ञापन
होम पेज पर वापस जाएँ